कर्नाटक में भारी बारिश की आशंका, उडप्पी में स्कूल-कॉलेज बंद
नई दिल्ली। एक बार फिर से देश में मॉनसून सक्रिय हो गया है, इस वक्त केरल और कर्नाटक में भारी बारिश हो रही है, मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, केरल, तटीय कर्नाटक, दक्षिण कोंकण तट, असम के निचले भागों, मेघालय और रायलसीमा तथा तमिलनाडु में जोरदार बारिश हो सकती है।

भारी बारिश ने काफी उत्पात मचाया
कर्नाटक के उडुपी में भारी बारिश ने काफी उत्पात मचाया है और इसी वजह से दक्षिण कन्नड़ा एडमिन ने उडप्पी में आज स्कूल-कॉलेज और सरकारी ऑफिसों में छुट्टी का ऐलान किया है, मौसम विभाग ने इस जगह के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

तटीय कर्नाटक के इलाकों में भारी बारिश हुई।
बीते 24 घंटों के दौरान केरल और तटीय कर्नाटक के इलाकों में भारी बारिश हुई। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, गुजरात, कोंकण-गोवा, पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। वहीं दिल्ली, पश्चिमी मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के भागों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान, उत्तर प्रेदश, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत, रायलसीमा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप के कुछ स्थानों पर हल्की तथा कहीं-कहीं मध्यम बारिश हुई है।

मॉनसून एक्सप्रेस एक्टिव
जबकि इससे पहले स्काईमेट ने कहा था कि मॉनसून एक्सप्रेस ब्रेक के बाद फिर से एक्टिव हो गई है, जिसकी वजह से अब देश के लगभग हर इलाके में मूसलाधार बारिश होने के आसार है, एजेंसी के मुताबिक अगले 10 दिनों तक यानि जुलाई के आखिर तक भारी वर्षा होने के आसार हैं। स्काईमेट ने कहा है कि अब तक मॉनसून ने राजस्थान को निराश किया है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, जुलाई के बचे 10 दिन अब सारी कमियों को पूरा कर देंगे।












Click it and Unblock the Notifications