Weather Updates: भारी बारिश से MP परेशान, बेंगलुरु में बरसे बादल, यूपी-बिहार में जारी हुआ Alert

नई दिल्ली, 05 अगस्त। मध्य प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में भारी बारिश ने उत्पात मचाया हुआ है तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज से लेकर अगले 24घंटों में यूपी-बिहार में बारिश होने वाली है तो वहीं हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में भी बादल बरसेंगे। तो वहीं अगले कुछ घंटों में नारनौल (हरियाणा), लोहारू, पिलानी, कोटपुतली, सादुलपुर, सिद्धमुख, झुंजुनू, चुरू, फतेहपुर (राजस्थान), बिजनौर (यूपी) में तेजी के साथ बारिश और अगले दो घंटों के दौरान मटनहेल, झज्जर, कोसली, तोशाम में हल्की बारिश हो सकती है।

Recommended Video

    Weather Updates: भारी बारिश से MP परेशान, बेंगलुरु में बरसे बादल, यूपी-बिहार में जारी हुआ Alert
    आज बेंगलुरू में भी जमकर बारिश हुई

    आज बेंगलुरू में भी जमकर बारिश हुई

    मालूम हो कि इससे पहले मौसम विभाग ने कहा था कि यूपी-बिहार में वज्रपात की भी आशंका है, फिलहाल उसने सभी को सचेत रहने के लिए कहा है। जहां यूपी-बिहार का ये हाल है तो वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत में भी बारिश हो रही है। कर्नाटक,आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना में भी बारिश हो रही है।आज बेंगलुरू में भी जमकर बारिश हुई है, जिससे मौसम सुहाना हो गया है।

    मध्य प्रदेश के कई जिले भारी बाढ़ की चपेट में

    मध्य प्रदेश के कई जिले भारी बाढ़ की चपेट में

    तो वहीं भारी बारिश ने एमपी का बुरा हाल कर दिया है। लगातार हो रही बारिश के कारण मध्य प्रदेश के कई जिले भारी बाढ़ की चपेट में है। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावी है तो वहीं भारी बारिश के कारण कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

    24 घंटों के दौरान तेज बारिश देखने को मिल सकती हैं

    24 घंटों के दौरान तेज बारिश देखने को मिल सकती हैं

    तो वहीं ताजा अपडेट में मौसम विभाग ने कहा है कि अभी भी निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर मध्य प्रदेश के मध्य भागों में बना हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके और मजबूत होने की आशंका है और इसलिए यहां अगले 24 घंटों के दौरान तेज बारिश देखने को मिल सकती हैं। इसलिए यहां अलर्ट जारी है। यही नहीं हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। अल्मोड़ा, बागेश्वर,चमोली और रुद्रप्रयाग में भी आज भारी बारिश की आशंका है।

    बिहार में इस बार जमकर बारिश होने वाली है

    बिहार में इस बार जमकर बारिश होने वाली है

    गौरतलब है कि इससे पहले ही मौसम विभाग ने कहा था कि इस अगस्त-सितंबर में सामान्य से अधिक बारिश होने के आसार हैं। इन दो महीनों में कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के रायलसीमा क्षेत्र, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण गुजरात, पूर्वोत्तर राज्यों,बिहार में इस बार जमकर बारिश होने वाली है।

    इन राज्यों में भी जारी हुआ अलर्ट

    मौसम विभाग ने कहा है कि आज राजस्थान, हरियाणा , सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर, बिहार, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, अंडमान-निकोबार, कोंकण और गोवा में तेज बारिश हो सकती है को वहीं जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, कर्नाटक, केरल, गुजरात, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में भी हल्की बारिश होने के आसार हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+