Weather Updates: कर्नाटक-तेलंगाना में आज भी होगी भारी बारिश, इन राज्यों में भी बरसेंगे बादल
Weather Updates in Hindi: मानसूनी बारिश के उथल-पुथल से लोग ही नहीं वैज्ञानिक भी हैरान परेशान हैं, पहाड़ों पर कहर बरपाने के बाद इस बार मानसून पूर्वोत्तर और साउथ में सक्रिय हो गया है, जिसकी वजह से कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्रा में इस वक्त बारिश हो रही है तो वहीं आज भी यहां पर अलर्ट जारी किया गया है।

आपको बता दें कि साइक्लोनिक विंड इस वक्त ओडिशा की ओर फैले हुए हैं, इसी वजह से इस वक्त दक्षिण में बरसात हो रही है और अगले चार -पांच दिन मौसम का यही हाल साउथ जोन में रहने वाला है।
तेलंगाना और आंध्रा में आज भी बारिश का अलर्ट जारी
इसलिए मौसम विभाग ने तेलंगाना और आंध्रा में आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है तो वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों में भी आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी है। असम, मिजोरम, सिक्किम, मणिपुर में आज जमकर बरसात होगी इसलिए यहां पर येलो अलर्ट जारी है तो वहीं दूसरी ओर हिमाचल और उत्तराखंड में भी हल्की बारिश के आसार हैं, हालांकि कुछ जगहों पर जरूर तेज बारिश हो सकती है। फिलहाल दिन में मौसम शुष्क ही रहेगा। देहरादून, पौडी, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर में हल्की से तेज बारिश के आसार हैं।
हल्की बारिश का अलर्ट जारी
तो वहीं दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी,और बिहार में भी हल्की बारिश का अलर्ट जारी है। तो वहीं बंगाल, महाराष्ट्र, ओडिशा, गोवा में भी हल्की बरसात हो सकती है। यूपी-बिहार-झारखंड, एमपी-छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश होने के आसार है, जबकि कश्मीर में भी हल्की बरसात हो सकती है।
बारिश कम होने से किसान काफी चिंतित हो गए थे
आईएमडी का कहना है कि मानसून अब अपने अंतिम फेज में है इसलिए कहीं कम और कहीं ज्यादा बारिश का दौर जारी रहेगा। मध्य प्रदेश में इस बार बारिश कम होने से किसान काफी चिंतित हो गए थे लेकिन एक बार फिर से मानसून यहां पर एक्टिव हुआ है और अगले तीन दिनों के लिए एमपी और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां पर मौसम इस पूरे हफ्ते गीला ही रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications