दक्षिण के कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका लेकिन दिल्ली की हवा के बारे में IMD ने कही ये बात
नई दिल्ली, 05 नवंबर। देश के कई राज्यों में मौसम का उलटफेर जारी है। दिवाली की शाम जहां नार्थ में कई जगहों पर तापमान गिरा, वहीं दूसरी ओर दक्षिण में बारिश ने दिवाली की रौनक को फीका कर दिया। कल शाम बेंगलुरु समेत कर्नाटक और तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश हुई जिससे दिवाली के जश्न में खलल पड़ गया।

भारतीय मौसम विभाग
जबकि नार्थ में लोगों को सिहरन का एहसास हो रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ की उपस्थिति के कारण मौसम की ऐसी स्थितियां देखने को मिल रही हैं। जिसकी वजह से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है और आने वाले दिनों में ये क्रम यूं ही जारी रहेगा और पूरे उत्तर भारत में ठंडी और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलती रहेंगी।हालांकि अभी भी दिन का तापमान मिला-जुला रहेगा।
Recommended Video

तापमान 15 से 17 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा
जबकि अरब सागर में जल्द ही गहरा नेम दबाव का क्षेत्र बनने वाला है जिसके प्रभाव से केरल कर्नाटक और तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश देखने को मिलेगी। स्काई मेट ने कहा है कि कर्नाटक, केरल,लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों, गोवा ,महाराष्ट्र, तमिलनाडु मे भारी बारिश होने की आशंका है। जबकि उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है और एक-दो से नीचे आने की संभावना है।

वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में
तो वहीं दिल्ली में दिवाली पर पटाखे फोड़ने और बायोमास प्रदूषकों की उपस्थिति के बाद आज राजधानी की आबो हवा काफी प्रदूषित है।शुक्रवार को वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में है। आईएमडी दिल्ली ने कहा है कि राजधानी में हवा की गुणवत्ता और कोहरे की स्थिति में एक बार हवा की गति बढ़ने के बाद सुधार होगा।

बारिश और हल्की बर्फबारी के आसार
जबकि स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान कश्मीर- हिमाचल के तापमान में गिरावट होगी यहां बारिश और हल्की बर्फबारी के आसार हैं। तो वहीं कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, केरल, रायलसीमा, मराठवाड़ा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications