Weather Updates: उत्तर से लेकर दक्षिण तक भारी बारिश की आशंका, IMD ने जारी किया Alert
नई दिल्ली,11 मई। कोरोना संकट के बीच मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। कहीं धूप तो कहीं बारिश ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है। तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में उत्तर से लेकर दक्षिण तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। आईएमडी ने कहा है कि देश में एक चक्रवाती संचलन सक्रिय है जिसके कारण देश के कई हिस्सों में बारिश के आसार दिख रहे हैं। विभाग ने आज से लेकर 14 मई तक कई राज्यों में हल्की से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली-NCR में होगी बारिश
मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली-NCR में आज से लेकर 13 मई तक देश के दिल यानी दिल्ली में बारिश हो सकती है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। केवल दिल्ली ही नहीं दिल्ली के पास के राज्यों में भी भारी बारिश संभव है। मौसम विभाग ने यहां अलर्ट जारी किया हुआ है। यूपी, एमपी, पंजाब, हरियाणा में भी बादल बरसेंगे।

पहाड़ों पर बिगड़ेगा मौसम, यलो अलर्ट जारी
पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर मौसम बिगड़ सकता है। उत्तराखंड के 8 जिलों में यलो अलर्ट जारी है तो वहीं हिमाचल में ओलावृष्टि और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है और कश्मीर में भी भारी बारिश संभव है।

केरल में भारी बारिश की चेतावनी
भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि केरल में भारी बारिश के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण केरल में 14 मई तक भारी बारिश की संभावना बनी हुई है इसलिए विभाग ने यहां 'यलो अलर्ट' जारी किया हुआ है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी इसलिए विभाग ने मछुआरों को समु्द्र में जाने से रोका है।

कर्नाटक में भी बारिश का अलर्ट
आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, विभाग ने कहा है कि बारिश के दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। विक्षोभ का असर 14 मई तक रहेगा। बेंगलुरु में कल बारिश हुई, जिससे तापमान में कमी आई है।
नार्थ-ईस्ट में होगी बारिश
एमपी, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में बारिश होने के आसार हैं।

राजस्थान और गुजरात में 'हीटवेव'
लेकिन जहां इन राज्यों में बारिश के आसार दिख रहे हैं वहीं राजस्थान और गुजरात में 'हीटवेव' भी चल सकती है। निजी एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक आज और कल राज्य के कई जिलों में में धूल भरी आंधी चलने की आशंका है तो वहीं गंगानगर, सूरतगढ़, हनुमानगढ़, और अनूपगढ़ में हल्की बारिश के भी आसार दिख रहे हैं। वै












Click it and Unblock the Notifications