Weather Updates: दिल्ली-NCR में आज भी बरसेंगे बादल, देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली, 04 जुलाई। देश की राजधानी में शनिवार को हुई हल्की बारिश के कारण तापमान में कमी आई है, हालांकि लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दिल्ली-एनसीआर में आज भी हल्की से मध्यम बारिश की आशंका बनी हुई है, आज सुबह से दिल्ली में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि 7 से 10 जुलाई तक मानसून दिल्ली पहुंच जाएगा लेकिन इससे पहले दिल्ली-एनसीआर में प्री-मानसून गतिविधियां जारी रहेंगी और आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।
Recommended Video

दिल्ली में बरसेंगे बादल
तो वहीं आज यूपी के 16 जिलों में बारिश की आशंका बनी हुई है। जिन 16 जगहों में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है उनके नाम हैं लखीमपुर खीरी, बहराइच, सीतापुर, बाराबंकी, गोंडा, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रयागराज, भदोही, मिर्जापुर, बनारस, जौनपुर, आजमगढ़, अंबेडकरनगर और बस्ती। इन जिलों में भारी बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलने की भी आशंका व्यक्त की गई है।

यहां जारी है भारी बारिश का अलर्ट
इसी के साथ-साथ आज से लेकर अगले तीन दिनों तक पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तेलंगाना, कर्नाटक, मराठवाड़ा, आंध्र प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, केरल, कोंकण, गोवा, गुजरात, राजस्थान, अंडमान -निकोबार , लक्षद्वीप, तमिलनाडु और पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है तो वहीं हिमाचल में तेज बारिश के आसार हैं।

बिजली चमकने के आसार
हालांकि उत्तराखंड में बारिश की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है लेकिन फिर भी टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत और पिथौरागढ़ में भारी बारिश के साथ बिजली चमकने के आसार दिख रहे हैं।

स्काईमेट ने कही ये बात
जबकि स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है तो वहीं केरल में तेज बारिश होने की संभावना है। जबकि यूपी, एमपी और बिहार में बरसात तेज हो सकती है और कहीं-कहीं-बिजली चमक सकती है।












Click it and Unblock the Notifications