Weather: फिर से सूरज चाचा हुए गर्म, दिल्ली-यूपी में प्रचंड गर्मी लेकिन दक्षिण में मानसून की बहार

नई दिल्ली, 06 जून। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक मौसम में उलटफेर जारी है। सर्द-गर्म मौसम ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है तो वहीं दिल्ली-यूपी में पिछले हफ्ते राहत देने के बाद एक बार फिर से सूरज चाचा का प्रकोप देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि राजधानी दिल्ली में 'लू' का कहर जारी रहेगा और लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। दिल्ली में रविवार को भी अधिकतम तापमान 45 डिग्री के आस-पास रहा, जिससे लोग काफी तंग नजर आए।

दिल्ली को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली

दिल्ली को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली

हालांकि फिलहाल के लिए दिल्ली को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने कहा है कि 11 जून से पहले दिल्ली में बारिश की उम्मीद नहीं है, हां बीच-बीच में कुछ छिटपुट बारिश गर्जना हो सकती है। लोगों को लू का भी सामना करना पड़ेगा इसलिए सभी को सेहत के प्रति काफी सचेत होने की जरूरत है। मानसून के 25-30 जून तक दिल्ली-एनसीआर तक पहुंचने के आसार हैं।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi समेत इन राज्यों में गर्मी का कहर, जानें ताजा हाल | वनइंडिया हिंदी | #News
    यूपी में मानसून 20 जून के आस-पास पहुंचेगा

    यूपी में मानसून 20 जून के आस-पास पहुंचेगा

    तो वहीं यूपी, बिहार, एमपी और छत्तीसगढ़ का भी यही हाल है। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी में मानसून 20 जून के आस-पास पहुंचेगा लेकिन तब तक लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, गुजरात में भी मौसम गर्म ही रहने वाला है और लोगों को गर्मी की चुभन सहनी पड़ेगी तो वहीं पूर्वानुमान के मुताबिक इन सभी राज्यों में मानसून 25 जून के आस-पास दस्तक दे सकता है।

    दक्षिण भारत में मानसून सक्रिय

    दक्षिण भारत में मानसून सक्रिय

    वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत में मानसून सक्रिय है, केरल ,कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्रा में जमकर बाद बरस रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, बिहार, झारखंड, यूपी,ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

    गले 24 घंटों के दौरान यहां होगी बारिश

    गले 24 घंटों के दौरान यहां होगी बारिश

    तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान केरल, लक्षद्वीप, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में जमकर बारिश होगी और दिल्ली, यूपी, बिहार, एमपी और छत्तीसगढ़ में भी जमकर गर्मी पड़ने वाली है और लोगों को लू का सामना करना पड़ेगा। यह प्रकोप इस पूरे हफ्ते झेलना पड़ेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+