ठंड से ठिठुर रहा है उत्तर भारत, दिल्ली में आज 6 डिग्री रह सकता है तापमान, जानिए Weather Updates

Weather Updates: पूरा उत्तर भारत इस वक्त ठंड से ठिठुर रहा है, सर्दी का तांडव बुरी तरह से जारी है। घने कोहरे की चपेट में देश के कई राज्य हैं तो वहीं दिल्ली की सर्दी ने लोगों को तड़पाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो वहीं कोहरे ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल किया हुआ है। इस वक्त केवल दिल्ली ही नहीं नार्थ इंडिया के कई राज्यों में कोहरे ने अपना आतंक फैलाया हुआ है।

Recommended Video

    Weather News: North India में सर्दी का कहर, Delhi-NCR में कोहरे की भी मार | वनइंडिया हिंदी
    दिल्ली में हवा की क्वालिटी भी काफी खराब है

    दिल्ली में हवा की क्वालिटी भी काफी खराब है

    दिल्ली में हवा की क्वालिटी भी काफी खराब है, सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार, दिल्ली की हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में है, आज भी यहां के कई इलाकों में AQI 334 पहुंच गया है।

    दृश्यता काफी कम, लोग परेशान

    दृश्यता काफी कम, लोग परेशान

    उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग इलाकों में आज सुबह मध्यम कोहरा देखा गया तो वहीं दूसरी ओर अमृतसर, पटियाला और अंबाला -25 मीटर दृश्यता दर्ज की गई (आज सुबह 5.30 बजे), बरेली और डिब्रूगढ़ -200 मीटर, कोमिला -400 मीटर और पालम दिल्ली, सफदरजंग दिल्ली, लखनऊ, भागलपुर, पूर्णिया, तेजपुर, कैलाशहर -500 मीटर दृश्यता दर्ज की गई।

    पहाड़ों की बर्फबारी से मैदानी इलाके में गलन बढ़ गई है

    पहाड़ों की बर्फबारी से मैदानी इलाके में गलन बढ़ गई है

    तो वहीं एक बार फिर से उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पहाड़ों की बर्फबारी से मैदानी इलाके में गलन बढ़ गई है और इस वजह से आज से लेकर अगले 7-8 दिनों तक मौसम की यही हाल रहने वाला है। यूपी के कई स्थानों का न्यूनतम तापमान कल से तीन डिग्री तक आ गया। वहीं अधिकतम 10 डिग्री तक नीचे गिर गया है। हिमाचल और कश्मीर में बर्फबारी जारी है, कई इलाकों में माइनस के नीचे पारा पहुंच गया है तो वहीं कश्मीर में डल झील जम चुकी है और गलन भरी ठंड से लोगों को सामना करना पड़ रहा है। कश्मीर में 40 दिन का सबसे ठंडा दौर चिल्लेकलां भी चल रहा है, जिसने यहां के लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है।

    दिल्ली में अगले 24 घंटे मौसम सर्द रहेगा

    दिल्ली में अगले 24 घंटे मौसम सर्द रहेगा

    स्काईमेट के मुताबिक दिल्ली में अगले 24 घंटे मौसम सर्द रहेगा साथ ही ठंडी हवाएं चलेंगी और सर्दी बढ़ेगी और आज दक्षिण के कुछ राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं देश के कई राज्यों में अब लोगों को कोहरे की मार सहनी पड़ेगी और तेजी से पारा गिरने की आशंका है, जिससे गलन बढ़ेगी और उत्तराखंड में आज बारिश होने की आशंका है और दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर (cold wave) चल सकती है। विभाग ने इस अवधि के दौरान हल्की से मध्यम स्तर की धुंध रहने का भी अनुमान है तो वहीं घने कोहरे और शीतलहर से भी लोगों को सामना करना पड़ेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+