Weather Updates: भारी बारिश से बेहाल कर्नाटक, नार्थ में जारी हुआ शीत लहर का Alert

नई दिल्ली, 23 नवंबर। उत्तर भारत में सर्दी ने अपना रूप दिखाना शुरू कर गिया है और अब कई राज्यों के तापमान में तेजी से गिरावट देखी जा रही है। दिल्ली, यूपी , बिहार, पंजाब, हरियाणा में लगातार मौसम में परिवर्तन हो रहा है और अब यहां सुबह-शाम अच्छी खासी ठंड का अनुभव लोग कर रहे हैं, हालांकि दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिली हुई है। मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आने वाले दिनों में अब तापमान में तेजी से गिरावट होगी और शाीत लहर चलने की आशंका है और अगले 5 दिनों तक मौसम उत्तर भारत में शुष्क ही बना रहेगा।

Recommended Video

    Weather Update: उत्तर भारत में पढ़ेगी कड़ाके की ठंड, अगले दो दिनों में चलेगी शीत लहर| वनइंडिया हिंदी
    पारा पहुंचा शून्य से नीचे, जारी हुआ शीतलहर का अलर्ट

    पारा पहुंचा शून्य से नीचे, जारी हुआ शीतलहर का अलर्ट

    हालांकि पहाड़ों पर सर्द हवाओं ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है, श्रीनगर, गुलमर्ग और पहलगाम में पारा अभी ही शून्य से नीचे जा चुका है। मंडे को श्रीनगर का तापमान -1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि अभी तक के सीजन में सबसे कम है और आने वाले दिनों में इसमें और गिरावट दर्ज होने का अनुमान है।

    हिमाचल और उत्तराखंड की वादियां भी सर्द

    तो वहीं हिमाचल और उत्तराखंड की वादियां भी सर्द हो चुकी हैं और यहां भी सर्दी अपनी पूरी रंगत में आ चुकी है। आईएमडी ने कहा है कि अगले दो दिनों के अंदर पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीत लहर दे्खने को मिल सकती है इसलिए उसने यहां अलर्ट जारी किया हुआ है।

    दक्षिण भारत में हो रही है जमकर वर्षा

    दक्षिण भारत में हो रही है जमकर वर्षा

    जहां नार्थ का ये हाल है, वहीं साउथ भारी बारिश की चपेट में हैं। पूर्वोत्तर मानसून के सक्रिय होने और साइक्लोनिक प्रेशर के एक्टिव होने की वजह से इस वक्त तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश और कर्नाटक भारी बारिश से परेशान हैं। पहले तमिलनाडु और अब कर्नाटक में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है और इस वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ है।

    बेंगलुरु हुआ पानी-पानी, PM ने की CM से बात

    बेंगलुरु हुआ पानी-पानी, PM ने की CM से बात

    पिछले कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बेंगलुरु में केंद्रीय विहार अपार्टमेंट का दौरा किया है और जहां भारी बारिश के कारण जलजमाव हो गया है। कर्नाटक की ताजा स्थिति के बारे में पीएम मोदी ने भी सीएम बोम्मई से फोन पर बात की है और राज्य की केंद्र की ओर से यथासंभव मदद का आश्वासन दिया है।

    79 करोड़ रुपये जारी करने के निर्देश

    आपको बता दें कि भारी बारिश के कारण बेंगलुरु शहरी, बेंगलुरु ग्रामीण, तुमकुरु, कोलार, चिक्कबल्लापुर, रामनगर, हासन जिलों में काफी नुकसान हुआ है और किसानों की फसलें बेकार हो गई हैं। मुख्यमंत्री बोम्मई ने 79,000 किसानों को मुआवजे के रूप में 79 करोड़ रुपये जारी करने के निर्देश दिए हैं।

    आज भी जारी है बारिश का अलर्ट

    आज भी जारी है बारिश का अलर्ट

    हालांकि आज सुबह से मौसम कर्नाटक में साफ है लेकिन मौसम विभाग ने आज भी अगले दो दिनों तक राज्य में बारिश का अलर्ट जारी किया है और लोगों को सचेत रहने के लिए कहा है। वैसे अगले 24 घंटों में गोवा, केरल-माहे, तमिलनाडु के कुछ इलाकों, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश का भी अनुमान व्यक्त किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+