Weather Updates: भारी बारिश से बेंगलुरु बेहाल, केरल में आज भी Orange Alert, जानिए दिल्ली का हाल
नई दिल्ली, 03 अगस्त। पूरे भारत में इस वक्त मानसून की बारिश हो रही है, दक्षिण भारत भारी बारिश की गिरफ्त में हैं, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में आज भी भारी बारिश की आशंका है। भारतीय मौसम विभाग ने आज भी केरल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है तो वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, असम,अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में आज भारी बारिश होने की आशंका है।
Recommended Video

केरल में Orange Alert जारी
मंगलवार को कर्नाटक के कई जिलों में भारी बारिश हुई है, यहां की राजधानी बेंगलुरु में तो कोई जगहों पर लगातार बारिश होने की वजह से जलजमाव हो गया है। लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आज भी यहां पर भारी बारिश हो सकती है , यहां पर Orange Alert जारी किया गया है।

हल्की बारिश
राजधानी दिल्ली में आज हल्की बारिश होने के आसार हैं। आज भी यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आस-पास रह सकता है। तो वहीं उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर में भी भारी बारिश होने की आशंका है, जबकि गुजरात-राजस्थान में भी हल्की बारिश हो सकती है।

केरल में भारी बारिश के आसार
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, तेनकासी, थेनी, इरोड, नीलगिरी, धर्मपुरी, सेलम, कुड्डालोर, धर्मपुरी, तिरुचिरापल्ली जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है तो वहीं अगले दो घंटों के अंदर केरल में भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।

कई जगहों पर भारी बारिश की आशंका
जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि आज से लेकर अगले 24 घंटों के अंदर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड में हल्की बारिश और ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गोवा,तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश होने की आशंका है।












Click it and Unblock the Notifications