Weather Updates: बारिश को लेकर मौसम विभाग का नया अपडेट,दो दिन दिल्ली-NCR रहेगा सूखा
Weather Updates: देश के कई राज्यों में आज बरसात हो सकती है, जिसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया हुआ है। उसने दिल्ली, एमपी, बिहार, यूपी, एमपी और झारखंड में बारिश के लिए चेतवानी जारी की है।
तो वहीं दूसरी ओर केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी है तो वहीं उत्तराखंड और हिमाचल में फिर मौसम बिगड़ सकता है।

पल-पल की जानकारी के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहें।
LIVE Feed
देश के इन राज्यों में IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
दिल्ली: मौसम की स्थिति पर IMD वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने कहा, "मानसून अपने सक्रिय दौर में है... हमारा अनुमान है कि पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और गुजरात, कोंकण, गोवा और महाराष्ट्र में अत्यधिक भारी वर्षा होगी जिसे लेकर हमने रेड अलर्ट भी जारी कर दिया है... दिल्ली-NCR में आने वाले दो दिनों में वर्षा नहीं होने वाली।"
MP: मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
IMD वैज्ञानिक अभिजीत चक्रवर्ती ने कहा, "मध्य प्रदेश में सामान्य में 14% ज्यादा बारिश हुई है... पिछले 24 घंटे में पूर्वी मध्य प्रदेश में अच्छी बारिश हुई है... आगामी 24 घंटों में मध्य और पश्चिम मध्य प्रदेश के कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।"
दीवार के नीचे दबने से 9 मासूमों की मौत
सागर में दिल दहलाने वाले हादसा, बच्चों पर गिरी दीवार, मलबे के नीचे दबने से 9 मासूमों की मौत
एमपी में नए तंत्र की एंट्री से आएगा जल सैलाब
MP News: एमपी में नए तंत्र की एंट्री से आएगा जल सैलाब, इंदौर भोपाल ग्वालियर जबलपुर समेत इन जिलों में रेड अलर्ट












Click it and Unblock the Notifications