Madhya Pradesh: सागर में दिल दहलाने वाले हादसा, बच्चों पर गिरी दीवार, मलबे के नीचे दबने से 9 मासूमों की मौत
Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक दुखद घटना में रविवार को नौ बच्चों की मौत हो गई। ये बच्चे इनके ऊपर गिरी एक दीवार के मलबे के नीचे दब गए थे। हादसे में कई अन्य बच्चे घायल हो गए जिनका इलाज चल रहा है।
यह घटना रहली विधानसभा सीट के तहत शाहपुर गांव में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हुई। सागर संभागीय आयुक्त वीरेंद्र सिंह रावत ने पीटीआई को फोन पर बताया कि शाहपुर में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान दीवार गिरने की घटना में 10 से 15 साल की उम्र के नौ बच्चों की मौत हो गई।

सागर के कलेक्टर दीपक आर्य ने बताया कि घटना स्थल से अब सारा मलबा हटा दिया गया है।
Madhya Pradesh | 9 children died after being buried under the debris of a wall in Sagar. Some children are injured, and they are under treatment. All the debris has been removed from the site of the incident: Deepak Arya, Collector, Sagar
— ANI (@ANI) August 4, 2024
(Source - DIPR) pic.twitter.com/saKV2RKADv
सागर कलेक्टर दीपक आर्य ने बताया, "...यह लगभग सुबह 8.30 बजे की घटना है, दीवार बच्चों पर गिर गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची। कुल 11 बच्चे थे, 9 बच्चों की मौत हो गई, अन्य 2 बच्चों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।"
हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए सीएम मोहन यादव ने लिखा, ''आज सागर जिले के शाहपुर में भारी बारिश के कारण जर्जर मकान की दीवार गिरने से 9 मासूम बच्चों की मौत की खबर सुनकर दुखी हूं। मैंने जिला प्रशासन को घायल बच्चों के इलाज के लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। मृत बच्चों के परिजनों को सरकार की ओर से 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।"
आज सागर जिले के शाहपुर में हुई अतिवृष्टि के कारण जर्जर मकान की दीवार गिरने से 9 मासूम बच्चों के काल कवलित होने की खबर सुनकर मन व्यथित है। घायल बच्चों के उचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) August 4, 2024
भगवान से करबद्ध प्रार्थना है कि दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान…
मध्य प्रदेश के मंत्री गोविंद राजपूत ने कहा, "प्रशासन सक्रिय रूप से काम कर रहा है। हम सभी यहां मौजूद हैं। सीएम ने मृतकों के परिवार के लिए 4 लाख रुपये और घायलों के लिए 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। मैंने सागर के कलेक्टर से कहा है ऐसी घटनाओं को दोबारा होने से रोकने के लिए इस संबंध में काम करने..."
#WATCH | Madhya Pradesh Minister Govind Rajput says, "The administration is actively working. We all are present here. The CM has announced financial assistance of Rs 4 lakh for the family of the deceased and Rs 1 lakh for those injured. I have asked the collector Sagar to work… https://t.co/lVG8QcKHkJ pic.twitter.com/qbKs2OHdOF
— ANI (@ANI) August 4, 2024












Click it and Unblock the Notifications