Weather Update Today: कभी धूप तो कभी बारिश से लोग तंग, आज भी कई जगह बरसात की आशंका
Aaj Ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ की वजह से देश के कई राज्यों में बारिश की आशंका बनी हुई है इसलिए आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है।

Weather Update Today: बदलते मौसम ने देश के लोगों को हैरान-परेशान कर दिया है। कभी धूप तो कभी बारिश ने लोगों के जनजीवन पर असर डालना शुरू कर दिया है। देश के कई राज्यों में तापमान 35 डिग्री के पार चल रहा है तो वहीं दूसरी ओर कई जगहों पर हो रही बरसात ने वैज्ञानिकों को भी हैरानी में डाल दिया है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक देश में एक बार फिर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हुआ है, जिसकी वजह से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कई जगहों पर आंधी-पानी की आशंका बनी हुई है और मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में 15 से 17 मार्च के बीच हल्की से भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में आज और तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटों मे बारिश होने का अनुमान है। इसके लिए मौसम विभाग ने इन राज्यों में चेतावनी जारी की है। तो वहीं दिल्ली में मौसम आंख-मिचौली खेल रहा है। दिल्ली-एनसीआर में कल से हल्के बादल छाए हुए हैं लेकिन तापमान में कोई कमी नहीं आई है। संडे की तरह मंडे को भी दिल्ली का ताप बहुत ज्यादा था। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान क्रमश: 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। फिलहाल एक बार फिर से दिल्ली में प्रदूषण लेवल बहुत ज्यादा बढ़ गया है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 208 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 143 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 199 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 234 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -248 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 221 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली -189 AQI
अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहने के आसार हैं। जहां दिल्ली का ये हाल है वहीं दूसरी ओर यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकण-गोवा, महाराष्ट्र में आज भी बारिश के आसार हैं और यहां पर अलर्ट जारी है तो वहीं असम और पूर्वोत्तर के राज्यों में आज भी हल्की बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications