Aaj ka Mausam: कहीं वेलेंटाइन डे का मजा खराब ना कर दे ये बारिश, इन राज्यों में अलर्ट जारी, जानिए IMD के अपडेट

Weather Today Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मध्य और उत्तर भारत के कई राज्यों में 13 फरवरी तक भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। पंजाब और हरियाणा में ठंड का दौर जारी रहेगा।

आईएमडी ने कहा है कि आज और 13 फरवरी के दौरान मध्य भारत में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। उत्तरी मैदानी इलाकों के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 7-11 डिग्री सेल्सियस के बीच आज दर्ज किया जाएगा।

Weather Today Update

IMD Forecast Rainfall: किन-किन राज्यों में होगी बारिश?

  • आज 12 फरवरी और 13 फरवरी के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड में आंधी, बिजली, तेज हवाओं के साथ बारिश की भविष्यवाणी की गई है।
  • विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी भी आज बारिश और आंधी आने की संभावना है।
  • इसी तरह की स्थिति 13 और 14 फरवरी को बिहार में और 14 फरवरी को गंगीय पश्चिम बंगाल में बनी रहेगी। जहां जोरदार बारिश हो सकती है।
  • 12 फरवरी को पूर्वी मध्य प्रदेश और इससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि होने की संभावना है।
  • ओडिशा में आज 15, 16 फरवरी को, उत्तर प्रदेश में 12-14 फरवरी के दौरान बारिश का अनुमान है।

IMD Forecast Cold Wave: आईएमडी ने शीत लहर को लेकर क्या कहा?

हिमाचल प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर की स्थिति होने की संभावना है। पंजाब और हरियाणा में ठंड जारी रहेगा।

मौसम विभाग ने दिल्ली में सोमवार सुबह धुंध छाए रहने का अनुमान जताया है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+