Weather Update Today: मौसम मारेगा पलटी, दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में इस वक्त पारा तीस के पार चल रहा है लेकिन आज के बाद राज्यों में हालात बदलेंगें और बरसात के कारण तापमान में कमी आएगी।

Aaj Ka Mausam

Weather Update Today: देश के कई राज्यों में बीते दो दिनों से बारिश से राहत मिली थी लेकिन आज एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट में कहा गया है कि उत्तर भारत के ऊपरी हिस्सों में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो रहा है, जिसकी वजह से वेस्ट बंगाल, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होगी। मौसम वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'हिमाचली एरिया में एक पश्चिमी विक्षोभ 29 मार्च की रात को सक्रिय हो रहा है, जिसकी वजह से 30-31 मार्च को दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का अनुमान है।'

यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री रह सकता है

वैसे दिल्ली में आज दिन में मौसम शुष्क रहेगा, आज यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। तो वहीं बीते दिनों बारिश होने की वजह से राजधानी की आबोहवा में सुधार देखा गया है लेकिन अभी भी प्रदूषण का लेवल ज्यादा ही है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 154 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 187 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली167 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 131 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -199 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 121 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 195 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहने के आसार हैं।

आंधी-पानी और ओलावृष्टि की आशंका

फिलहाल आज भले ही दिल्ली में बारिश नहीं होगी लेकिन पू्र्वोत्तर के राज्यों में आंधी-पानी और ओलावृष्टि की आशंका है तो वहीं तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और आंध्र प्रदेश में तेज गति वाली बारिश हो सकती है, जबकि कर्नाटक के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश हो सकती है। 29 मार्च के बाद एक बार फिर से तीन-चार दिनों तक बारिश का दौर चलेगा, जिससे तापमान मे कमी आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+