Weather Update Today: दिल्ली-एनसीआर समेत 12 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के कई राज्यों में आज से लेकर अगले तीन दिनों तक आंधी-तूफान का दौर जारी रहेगा।

Weather Update Today

Weather Update Today: देश के कई राज्यों में इस वक्त बारिश ने कहर बरपाया हुआ है,भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक देश के कई राज्यों में आज भी बारिश और ओलावृष्टि की आशंका है और इसी वजह से IMD ने यहां पर अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक देश में मौसम बिगड़ने का कारण पश्चिमी विक्षोभ है, जिसकी वजह से कई राज्यों में आंधी-तूफान का कहर दिख रहा है। मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा कि आज दिल्ली-एनसीआर समेत कई प्रदेशों में आंधी-तूफान आ सकता है और कई जगहों पर ओले गिर सकते हैं।

12 राज्यों में आज बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने देश के 12 राज्यों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है उसके मुताबिक आज हिमालयी क्षेत्र, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश हो सकती है और ओले गिरने की संभावना है तो वहीं असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में जोरदार बारिश हो सकती है। दिल्ली -एनसीआर में कल से ही बरसात हो रही है और आज भी यहां पर बादल छाए हुए हैं। बारिश होने से यहां के तापमान में कमी आई है। आज यहां पर अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रह सकता है। वैसे बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण भी कम हुआ है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 135 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 121 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 111 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 131 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली - 121 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 123 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 132 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने के आसार हैं।

स्काईमेट ने भी दी है चेतावनी

जबकि निजी संस्था स्काईमेट के मुताबिक राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में जोरदार बारिश होने के आसार हैं। उसने सभी को सेहत के प्रति सचेत रहने को बोला है क्योंकि मौसम में बदलाव से सर्दी-जुकाम का खौफ बढ़ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+