Weather Update :दिल्ली में सुबह कोहरा, दिन में बढ़ने लगा पारा, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

Weather Update :दिल्ली में सुबह कोहरा, दिन में बढ़ने लगा पारा, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

Weather Update Today: मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक इस वक्त देश के हर हिस्सों में मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जिसका सबसे ज्यादा असर दिल्ली में देखने को मिल रहा है। जहां सुबह घना कोहरा और हल्की ठंड होती है लेकिन दिन में पारा बढ़ने लगा है। दिल्ली में दिन में पारा 30 के आसपास जाने लगा है। उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्‍की बूंदा-बांदी से मौसम खुशनुमा है। वहीं मध्य प्रदेश, मुंबई और उत्‍तराखंड के कुछ इलाकों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक उत्‍तराखंड के कुछ इलाकों में बारिश के साथ हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और जम्‍मू कश्‍मीर के ऊपरी इलाकों में भी IMD ने बर्फबारी की संभावना जताई है।

Weather Update

Recommended Video

    देश के 9 राज्यों में आंधी-पानी की आशंका, गिर सकते हैं ओले, घाटी में भी बदलेगा मौसम

    दिल्ली में आज शनिवार (20 फरवरी) की सुबह घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम रही। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हालांकि पिछले दो दिन दिन में पारा ज्यादा था। आज सुबह दिल्ली में तापमान मौसम विभाग के मुताबिक 13 डिग्री सेल्सियस था।

    वहीं पंजाब के अमृतसर में भी आज सुबह घना कोहरा छाए रहने की वजह से विजिबिलिटी काफी कम रही। मौसम विभाग के मुताबिक अमृतसर में आज सुबह तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस है।

    मौसम विभाग ने कहा है कि 21 से 25 फरवरी के बीच पहाड़ी इलाकों में मौसम खराब रहने का अनुमान है। 23 फरवरी को शिमला, सोलन, मंडी, कुल्लू , सिरमौर और चंबा सहित कुछ इलाकों में आंधी के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यहां येलो अलर्ट जारी किया है।

    देश के कई हिस्सों में बढ़े हुए तापमान पर मौसम विभाग ने कहा है कि बसंत ऋतु के आगमन के साथ फरवरी के दूसरे हफ्ते में उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में शीत लहर नहीं चली है, यही वजह है कि दिन में इन दिनों तापमान सामान्य से ज्यादा है। आईएमडी ने कहा है कि आने वाले तीन दिनों में दिल्ली में तापमान और ज्यादा अधिक बढ़ेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+