दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत में भीषण लू का प्रकोप रहेगा जारी, इन इलाकों में होगी बारिश

दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत में भीषण लू का प्रकोप रहेगा जारी, इन इलाकों में होगी बारिश

नई दिल्ली, 19 अप्रैल: देश के उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और 19 अप्रैल को भी मौसम इन इलाकों में ऐसा ही रहेगा। लू के चलते दिल्लीवालों को गर्मी से मंगलवार को भी राहत नहीं मिलेगी। दिल्ली के नजफगढ़ क्षेत्र में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, दक्षिण उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम मध्य प्रदेश और विदर्भ के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति संभव है। इन इलाकों में फिलहाल गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है।

Recommended Video

    Weather Update:Delhi समेत कई राज्यों में Heat Wave का अलर्ट, तो कहीं बारिश | वनइंडिया हिंदी
    देश में के इन राज्यों में होगी बारिश

    देश में के इन राज्यों में होगी बारिश

    आईएमडी के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, केरल, आंतरिक तमिलनाडु और दक्षिण कर्नाटक में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत के बाकी हिस्सों, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पश्चिमी हिमालय के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं पंजाब और उत्तर पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में गरज के साथ छींटे या हल्की धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।

    कैसा है आज का वेदर सिस्टम

    कैसा है आज का वेदर सिस्टम

    मंगलवार (19 अप्रैल) को पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे इलाकों पर बना हुआ है। वहीं उत्तर पश्चिमी राजस्थान से सटे इलाकों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी बना हुआ है। विदर्भ से तेलंगाना होते हुए आंतरिक कर्नाटक तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। इसके अलावा एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण अरब सागर के मध्य भाग पर बना हुआ है। वहीं चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु तट से दूर दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के पश्चिम मध्य भागों पर बना हुआ है।

    कैसा रहा बीते 24 घंटों के दौरान मौसम

    कैसा रहा बीते 24 घंटों के दौरान मौसम

    पिछले 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय और सिक्किम में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है। वहीं तमिलनाडु, केरल और पूर्वोत्तर भारत के बाकी हिस्सों में एक या दो तेज बारिश के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश हुई। सिक्किम और छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्सों में अलग-अलग ओलावृष्टि की गतिविधियां देखी गईं। आंतरिक कर्नाटक, उत्तरी तटीय ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और दक्षिण छत्तीसगढ़ में छिटपुट हल्की बारिश हुई। कल पश्चिम राजस्थान, पश्चिम झारखंड और दिल्ली के अलग-अलग पैकेटों पर लू की स्थिति देखी गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+