Weather News: फिर बदलेगा मौसम, इन इलाकों में बारिश के आसार

Weather News Today: पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद दिल्ली सहित उत्तर भारत के मौसम का मिजाज भी बदला-बदला सा है। एक से तीन मार्च तक आई बारिश के बाद अब तक हवा में नमी के साथ ठंड का एहसास मौजूद है, ऐसे में फिलहाल कुछ दिन और लोगों को इस मौसम के साथ दिन गुजारने को मिलेंगे। मौसम विभाग की मानें तो एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है।

आज 8 मार्च के मौसम की बात करें तो दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही कुछ इलाकों में आईएमडी ने बारिश की चेतावनी भी जारी की है। मौसम विभाग ने 72 घंटे का अलर्ट जारी किया है। जिसके तहत पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना जाहिर करते हुए मैदानी इलाकों में भी बरसात की भविष्यवाणी की है।

Weather News Today

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के भीतर उत्तर भारत के कई राज्यों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। वहीं दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में बादल छाए रहेंगे।

Recommended Video

    Weather News: फिर बदलेगा मौसम, इन इलाकों में बारिश के आसार

    दिल्ली के मौसम की बात करें तो राजधानी दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की जाएगी। न्यूनतम तापमान गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम में ठंडक बनी रहेगी, हालांकि दिन में थोड़ी धूप जरूर मिलेगी।

    बर्फबारी को लेकर बड़ा अपडेट

    स्काईमेट की खबर के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तरी पहाड़ों पर अगले लगभग दो सप्ताह तक हलचल जारी रहने की संभावना है।

    मौसम विभाग ने बताया है कि 10 मार्च को रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है।

    पहाड़ों पर होगी बर्फबारी

    वहीं वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से 10 और 12 मार्च के बीच जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+