Weather Update: बंद हुए पंखे-एसी, सर्दियों की शुरुआत से निकले गर्म कपड़े, दिल्ली में AQI 450 के पार

Weather Update: दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में सर्दियों की शुरुआत हो गई है। तापमान गिरने के साथ ही लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। ऐसे में सुबह और शाम घर से बाहर निकलने से पहले आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। बिना गर्म कपड़े पहने घर से बाहर ना निकलें। सर्दियों की शुरुआत के साथ ही प्रदूषण का खतरा भी बना हुआ है। आज सुबह दिल्ली में वायु की गुणवत्ता AQI 422 दर्ज की गई है।

दिल्ली में मंगलवार के तापमान की बात करें तो यह 25.4 डिग्री सेल्सियस था, जोकि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। सर्द हवाओं और कोहरे का असर शहर में देखने को मिला। सोमवार की रात को दिल्ली में तापमान काफी गिर गया और इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही। सोमवार की रात न्यूनतम पारा 12.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मंगलवार की रात पारा 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

weather

आज के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग का कहना है कि घना कोहरा छाया रहेगा। साथ ही तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहु्ंच सकता है।

इस बार सर्दियों की शुरुआत देर से हुई है। पिछले हफ्ते तक लोग पंखे और एसी चला रहे थे। लेकिन अब सबकुछ बंद हो गया है। दिल्ली और एनसीआर सहित उत्तर भारत में सर्दियों ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में पारा और गिरेगा। पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की वजह से ठंड हवाओं ने पारा गिरा दिया है।

दिल्ली में सर्दियों के साथ प्रदूषण ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। 32 में से 23 वायु निगरानी स्टेशन की वायु गुणवत्ता यानि AQI 450 से ऊपर दर्ज किया गया है। जोकि उच्चतम बेहद गंभीर की श्रेणी में आता है। मंगवार की शाम 4 बजे औसत AQI 460 रहा है। जोकि सोमवार को 494 था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कहना है कि 2015 के बाद से यह सबसे खराब AQI है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+