IMD : फिर भीगी मुंबई लेकिन अगले कुछ घंटों में इन जगहों पर जमकर बरसेंगे बादल, Alert जारी
नई दिल्ली, 14 जुलाई। दिल्ली में मानसून की पहली बारिश ने ही कहर बरपा दिया। मंगलवार को हुई बारिश से लोगों को गर्मी से तो राहत मिली लेकिन सड़कों पर हुए जलजमाव की वजह से लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एनएच-9 और अक्षरधाम पर तो घंटों तक लंबा ट्रैफिक जाम रहा। तो वहीं मौसम विभाग ने आज के लिए भी यहां बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो वहीं अगले कुछ घंटों में गंगोह, देवबंद, मुरादाबाद, अमरोहा , कुरुक्षेत्र, पानीपत (हरियाणा) कांधला, मोदीनगर, हापुड़ (उत्तर प्रदेश) और आसपास के क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं।
Recommended Video

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
जबकि अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ , कोंकण क्षेत्र, गोवा, गुजरात क्षेत्र, मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश की आशंका है और इस वजह से इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
पानी-पानी मुंबई
जबकि महाराष्ट्र के कई जिलों में कल रात से बारिश हो रही है। बारिश के कारण मुंबई में कई जगह जलभराव हो गया है। आज भी यहां अलर्ट जारी है।

हल्की से मध्यम बारिश की आशंका
जबकि स्काईमेट वेदर के मुताबिक आज से लेकर अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तेलंगाना, कर्नाटक, मराठवाड़ा, आंध्र प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, केरल, कोंकण, गोवा, गुजरात, राजस्थान, अंडमान -निकोबार , लक्षद्वीप, तमिलनाडु और पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है।

अगले 5 दिन दिल्ली का रहेगा ये हाल
- 14 जुलाई- अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहेगा
- 15 जुलाई- अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहेगा
- 16 जुलाई- अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहेगा
- 17 जुलाई- अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहेगा
- 18 जुलाई- अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहेगा

बिजली चमकने के आसार
तो वहीं उत्तराखंड-हिमाचल में तेज बारिश के आसार हैं, हालांकि उत्तराखंड में बारिश की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है लेकिन फिर भी आज देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत और पिथौरागढ़ में भारी बारिश के साथ बिजली चमकने के आसार नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications