Weather Update: दिल्ली में पारा जा सकता है 32 के पार लेकिन यहां होगी बारिश

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री,गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 29 डिग्री रह सकता है।

Weather Update:

Weather Update Today: फरवरी के महीने में ही गर्मी ने अपने सख्त तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं, लोगों का दिन में बाहर निकलना अभी से ही काफी परेशानी भरा हो गया है। राजधानी दिल्ली में अधिकतम पारा रोजाना तीस के पार हो गया है, 20 फरवरी को यहां पारा 33 डिग्री क्रास कर गया था, पिछले 17 सालों में कभी भी फरवरी में दिल्ली इतनी ज्यादा गर्म नहीं हुई, भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज भी दिल्ली में अधिकतम पारा 32 डिग्री या उससे अधिक भी जा सकता है जबकि न्यूनतम पारा 13 डिग्री के आस-पास रह सकता है और दिन में अच्छी-खासी धूप निकलेगी और मौसम शुष्क रहेगा। दिल्ली में गर्मी बढ़ने से एक बार फिर से दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने लगा है, जो कि अच्छी बात नहीं है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 295 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 267 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 375 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 312 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -312 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 296 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 255 AQI

चढ़ेगा पारा, बढे़गी गर्मी

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने के आसार हैं।

आज भी बारिश के आसार हैं

तो वहीं पहाड़ों पर आज भी बारिश के आसार हैं, अगले 24 घंटों में हिमाचल,उत्तराखंड और कश्मीर में बर्फबारी के आसार हैं,वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र ,यूपी, राजस्थान और गुजरात में भी गर्मी देखने को मिलेगी। इन राज्यों के अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी जिससे गर्मी बढ़ेगी। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंचेगी। तो वहीं आज अरुणाचल, असम और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि उड़िसा और पश्चिमी बंगाल में मौसम ड्राई रहेगा। जबकि तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी मौसम साफ और शुष्क ही रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+