Weather Update in Hindi: देश के 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, वेल्लोर में स्कूल-कॉलेज बंद
Weather Update in Hindi: देश के कई प्रांतों में मौसम खराब है, भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में आज 13 राज्यों में मध्यम से भारी बारिश होने की आशंका को व्यक्त किया गया है। आईएमडी ने कहा है कि मानसूनी बारिश अब अपने अंतिम दौर में हैं, इसी के चलते देश के कई राज्यों में भारी बारिश होने की आशंका है इसलिए कई प्रांतों में अलर्ट जारी किया गया है।

मालूम हो कि कुछ राज्यों में तो कल से ही भारी बारिश का दौर जारी है जिसकी वजह से जनजवीन प्रभावित हुआ है। बारिश के कारण इस वक्त दक्षिण भारत में बहुत ज्यादा बरसात हो रही है। जिससे यहां के तापमान में काफी कमी आई है।
आइए जानते हैं कि मौसम विभाग ने आज किन-किन राज्यों में बरसात होने की आशंका व्यक्त की है
दिल्ली में होगी हल्की बारिश
दिल्ली में आज हल्की बारिश होने की आशंका है, जिसके लिए रेन अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश
पूर्वी यूपी में भारी बारिश का अंदेशा है और इसलिए अलर्ट जारी है। लखनऊ में आज तेज बरसात हो सकती है।
उत्तराखंड
उत्तराखंड के कुछ शहरों में येलो और कुछ जगहों पर ऑरेंज अलर्ट जारी है। कई स्थानों पर बिजली चमकने की भी आशंका है।
दक्षिण भारत में भारी बारिश
आज कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश की आशंका है। तमिलनाडु में भारी बरसात कल से हो रही है। यहां के वेल्लोर में भारी बारिश के कारण शहर में जलभराव हुआ है तो वहीं जिला प्रशासन ने बारिश के कारण जिले के सभी स्कूलों में कक्षा 1-5 तक की कक्षाएं निलंबित कर दी हैं।
इन जगहों पर भी हो सकती है भारी बारिश
बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड , पूर्वोत्तर , ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और सभी को सेहत के प्रति सावधान रहने को भी कहा गया है।
अगले पांच दिन तक भारी बारिश अनुमान
हिमाचल प्रदेश में यलो अलर्ट जारी है तो वहीं कश्मीर में भी हल्की बरसात होने के आसार हैं जबकि वहीं पंजाब, हरियाणा, राजस्थान , गुजरात, विदर्भ में अगले पांच दिन तक भारी बारिश अनुमान है और महाराष्ट्र-गोवा में हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका बनी हुई है।
मानसून स्ट्रॉन्ग स्थिति में है
आईएमडी ने कहा है इस वक्त मानसून स्ट्रॉन्ग हैं इसलिए जहां भी बरसात हो रही है या होने वाली हैं, वहीं पर तीव्रगति की होगी।












Click it and Unblock the Notifications