Weather Update: दिल्ली-NCR में हुई बारिश, तापमान में गिरावट, जानिए देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Update: दिल्ली में शनिवार की सुबह आसमान में बादल छाए और हल्की बारिश हुई। बारिश की वजह से दिल्ली में मौसम में अचानक बदलाव देखा गया है।

Weather Update

Weather Update Today: राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह की शुरुआत बारिश से हुई। दिल्ली-एनसीआर के खई इलाकों में बारिश हुई है। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली एनसीआर इलाके में दिन में भी बारिश हो सकती है। आईएमडी ने कहा कि बारिश होने की संभावना है इसलिए पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और तापमान में भी मामूली गिरावट रहेगी। दिल्ली में पिछली बार 1 मार्च को बारिश हुई थी। दिल्ली में इस बार फरवरी से ही गर्म दिन हो रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत कई इलाकों में बारिश हुई है। आईएमडी ने कहा है कि आज दिन में दिल्ली के वसंत विहार, आरके पुरम, इग्नू, अक्षरधाम, पालम, सफदरजंग समेत कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

देश के इन राज्यों में आज हो सकती है बारिश

-उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भी बारिश हो सकती है। बिजनौर, हस्तिनापुर,सहारनपुर, देवबंद, नजीबाबाद, कांधला में आज दिन में हल्की से मध्यम बारिश की संभवाना जताई जा रही है।

-हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में 18 मार्च से 20 मार्च तक बारिश हो सकती है। हालांकि यहां भी हल्की से मध्यम बारिश की संभवाना जताई गई है। बारिश की वजह से दिन में तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

-आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक नागालैंड, मणिपुर, सिक्किम में भी हल्की बारिश हो सकती है।

-तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो सकती है।

-पहाड़ी राज्यों उत्तराखंडस, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में भी हल्की बारिश के अलर्ट हैं।

-इसके अलाव पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो बिहार के कुछ शहरों, झारखंड, पश्चिम बंगाल के कई जिलों में बारिश होगी। झारखंड और पश्चिम बंगाल में बीते दिन भी बारिश हुई थी।

किसानों को फसल के लिए मौसम विभाग ने किया अलर्ट

चूंकि भारत के कई हिस्सों में बारिश हुई है, इसी वजह से मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा में सरसों की फसल और मध्य महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में गेहूं और दालों की फसल को स्थगित करने को कहा है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हुई बारिश ने तापमान में गिरावट दर्ज तो कराई लेकिन किसानों के फसल नष्ट होने की कगार पर पहुंच गए। पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी बर्फबारी हुई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा, "पंजाब और हरियाणा में बारिश बंद होने तक सरसों की कटाई ना करें। अगर पहले ही कटाई हो चुकी है, तो नुकसान से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर स्टोर करें। गेहूं की फसलों की सिंचाई रोक दें।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+