Weather Update: अगले 5 दिनों तक हीटवेव की स्थिति नहीं, दिल्ली में आज होगी बारिश, जानिए मौसम का हाल
Weather IMD Update: देश में फिलहाल ज्यादातर राज्यों में मौसम सुनाहा रहेगा। अगले पांच दिनों तक तापमान में कोई ज्यादा उतार-चढ़ावा देखने को नहीं मिलेगा।

Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि भारत के अधिकांश हिस्सों के अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है और अगले 5 दिनों तक देश में लू की कोई स्थिति नहीं होगी। राजधानी दिल्ली में अभी कुछ दिनों तक मौसम सुहाना रहेगा। दिल्ली में आज शनिवार (06 मई) को बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा और पंजाब में आज बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि होगी। आने वाले कुछ दिनों में उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व क्षेत्रों सहित भारत के कई हिस्सों में बारिश की भविष्यवाणी की गई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक 7 से 9 मई के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इस बीच आज और 7 मई को उत्तर पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
आज (6 मई) आसपास बंगाल की दक्षिण पूर्व खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित होने की संभावना है, इसकी वजह से 7 मई के आसपास उसी क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।
आईएमडी ने कहा है कि 8 मई को दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी पर एक दबाव में केंद्रित होने की संभावना है। इसके बाद, बंगाल की मध्य खाड़ी की ओर लगभग उत्तर की ओर बढ़ते हुए एक चक्रवाती तूफान में तीव्र होने की संभावना है।
आईएमडी ने अपने दैनिक मौसम बुलेटिन में 7 मई को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। आईएमडी ने कहा कि 7 मई को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी भारी बारिश होने की संभावना है।
आईएमडी ने मछुआरों को बंगाल की दक्षिण पूर्व खाड़ी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर के समुद्र में न जाने की सलाह दी है। अगले 3 दिनों तक इन क्षेत्रों में हवा की गति 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच जाएगी।
आईएमडी के मुताबिक अगले 2 दिनों में उत्तर पूर्व भारत में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications