Weather Update: पश्चिम बंगाल-महाराष्ट्र में लू का अलर्ट, दिल्ली में गर्मी बढ़ाएगी मुश्किल

देशभर में पारा तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग की ओर से कई इलाकों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग की ओर से पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र के ठाणे, रायगढ़ और मुंबई में लू की आशंका जताई गई है।

विभाग की मानें तो 27 अप्रैल से 29 अप्रैल के बीच मुंबई के कई हिस्सों के साथ ठाणे और रायगढ़ में लू चल सकती है। इसके साथ ही आज दिल्ली में अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है।

weather

सावधानी बरतें

मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि 30 अप्रैल तक दक्षिणी पश्चिम बंगाल में लू की वजह से सामान्य जीवन प्रभावित रहेगा। आईएमडी ने लोगों को सलाह दी है कि वह ज्यादा देर तक धूप में ना रहें और पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें, सूती कपड़ों का इस्तेमाल करें और घर के बाहर धूप में निकलते वक्त सिर को जरूर ढकें।

दिल्ली में पारा पहुंच सकता है 40 डिग्री के पार

दिल्ली के मौसम को लेकर मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि शुक्रवार को न्यूनतम पारा 21.6 डिग्री सेल्सियस था। विभाग का कहना है कि शनिवार को अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इसके साथ ही विभाग की ओर से कहा गया है कि आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और हवाएं भी चल सकती हैं।

महाराष्ट्र में लू की चेतावनी

इसके अलावा महाराष्ट्र में भी लोगों को लू से बचने की सलाह जारी की गई है। ठाणे, रायगढ़ और मुंबई के कई हिस्सों में 27 से 29 अप्रैल तक लू चलने की आशंका जताई गई है। 27 और 28 को तापमान काफी अधिक रह सकता है। गौर करने वाली बात है कि मुंबई और आसपास के इलाकों में लू को लेकर यह दूसरा अलर्ट जारी किया गया है।

पश्चिम बंगाल में भी हालात हो सकते हैं मुश्किल

पश्चिम बंगाल को लेकर भी मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है। दक्षिणी पश्चिम बंगाल में 30 अप्रैल तक लू की वजह से सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होगा।

पश्चिम मेदिनीपुर जिले के कलाईंकुंडा में शुक्रवार को पारा 44.7 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। जोकि सामान्य से 7.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है। कोलकाता में अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। यहां पर मौसम विभाग की ओर से अगले पांच दिनों तक लू चलने की आशंका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+