Weather: यूपी-बिहार समेत इन 7 राज्यों में हीटवेव के अलर्ट, जानिए देश के बाकी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update IMD: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि आने वाले दिनों में दिल्ली में तापमान बढ़ना तय है। दिल्ली में शुष्क दिनों और आसमान साफ रहने की भविष्यवाणी की है।

Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अगले तीन से चार दिन लू (हीटवेव) की स्थिति रहेगी।

बिहार और गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में लगातार एक हफ्ते से लू चल रही है। जबकि ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में भी हीटवेव की स्थिति बनी हुई है।

Weather Update

आईएमडी ने कहा कि 11, 12 और 13 जून को बिहार में हीटवेव और भी गंभीर हो जाएगी। 13 जून तक गंगीय पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है। 12 जून तक ओडिशा और झारखंड में हीटवेव गंभीर स्थिति में होगा।

हालांकि मौसम विभाग ने दिल्ली के हीटवेव की कोई चेतावनी जारी नहीं की है। लेकिन अलग-अलग जगहों पर इसका सामना करना पड़ सकता है।

Monsoon update: किन-किन राज्यों में होगी बारिश

आईएमडी ने कहा है कि मानसून केरल के तट पर पहुंच गया है। इसमें करीब एक हफ्ते की देरी हुई है। मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, केरल के बाकी हिस्सों, तमिलनाडु के कुछ और हिस्सों, कर्नाटक के कुछ हिस्सों और दक्षिण-पश्चिम, मध्य और उत्तर-पूर्व के कुछ और हिस्सों में अब मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

आईएमडी ने अगले 3 दिनों के दौरान केरल और तटीय कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर बारिश होगी। वहीं अगले 2 दिनों के दौरान लक्षद्वीप में भी भारी वर्षा की संभावना है।

11-13 जून के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि 11 जून को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश होने के आसार हैं।

मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आने वाले सप्ताह में गरज और बिजली गिरने के साथ बारिश होगी। 12 और 13 जून को असम और मेघालय में भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+