Weather Update: दिल्ली-NCR समेत देश के 15 राज्यों में IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

Weather Update: भीषण गर्मी के बाद आखिरकार मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग की ओर से संभावना जताई गई है कि आज दिल्ली-एनसीआर, यूपी बिहार में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 15 राज्यों में भारी बारिश की संभावना जाहिर की है।

मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि हरियाणा, चंडीगढ़ एवं दिल्ली में 30 जून से 3 जुलाई के बीच अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार इन जगहों पर 64.5-115.5 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है।

rain
दिल्ली में

दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट

दिल्ली के मौसम की बात करें तो यहां दो दिन भारी बारिश देखने को मिली। हालांकि रविवार को दिल्लीवासियों को धूप देखने को मिली, लेकिन उमस से राहत नहीं मिल पा रही है। दिल्ली में आज भारी बारिश होने के आसार हैं, जिससे पारा नीचे आ सकता है।

दिल्ली-एनसीआर में अगले 6 दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार नोएडा में अगले तीन दिनों में रिकॉर्ड बारिश हो सकती है।

गौतमबुद्ध नगर और अन्य इलाकों में तेज बारिश के आसार हैं। यहां अधिकतम पारा 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है जबकि न्यूनतम पारा 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

उत्तर प्रदेश की बात करें तो लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय है, यहां पिछले दो दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। गोरखपुर, देवरिया, संत कबीरनगर में वज्रपात की वजह से 5 लोगों की जान चली गई है। जबकि 22 लोग झुलस गए।

वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश को लेकर मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि 30 जून से लेकर 3 जुलाई के बीच यहां अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में लोगों घर से बाहर निकलते वक्त मौसम को ध्यान में रखकर ही जाएं।

मौसम विभाग की ओर से पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, गुजरात,तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय में सोमवार से बुधवार तक भारी बारिश की संभावना जाहिर की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+