Weather Update: दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी, एमपी, बिहार और पश्चिम बंगाल में IMD ने जारी किए ऑरेंज अलर्ट
Weather Update: दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी, एमपी, बिहार और पश्चिम बंगाल में IMD ने जारी किए ऑरेंज अलर्ट
मौसम अपडेट: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश के बाद फिर से गर्मी बढ़ने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली एनसीआर के लोगों को बारिश से राहत तो मिली है लेकिन आज शनिवार (13 मार्च) को तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा और मौसम शुष्क हो जाएगा। जिसके बाद गर्मी फिर बढ़ने लगेगी। वहीं मौसम विभाग ने मध्य भारत के कुछ हिस्सों में आज भी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किए हैं। आईएमडी ने कहा है कि उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में हुई बारिश और बर्फबारी की वजह से अब देश के पूर्वी भागों में वर्षा हो रही है। शनिवार को शाम में मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज के साथ छिटपुट बारिश, बिजली और ओले पड़ने की संभावना है।

पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज तेज बारिश होने की संभावना है। इसलिए मौसम विभाग ने इन दोनों राज्यों को ज्यादा सर्तक रहने को कहा है। वहीं बिहार और झारखंड को भी निर्देश दिए गए हैं।
दिल्ली के मौसम की बात की जाए तो शनिवार को दिल्ली में सुबह तापमान कम रहा। दिल्ली में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन आज दोपहर में गर्मी रहने की आशंका है और आने वाले दो दिनों में दिल्ली में तापमान और बढे़गा। दिल्ली में 15 और 16 मार्च तक तापमान एक बार फिर 34 से 35 डिग्री के बीच पहुंच जाएगा। दिल्ली में फिर से 20 मार्च तक बारिश की संभावना दिख रही है।
दिल्ली में बीते शुक्रवार (11 मार्च, जिस दिन बारिश हुई थी) अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री रहा। ये सामान्य तापमान से सिर्फ एक डिग्री ज्यादा था। वहीं न्यूनतम तापमान भी 17.9 डिग्री रहा।












Click it and Unblock the Notifications