Weather: दिल्ली में फिर बढ़ी ठंड, रविवार को बारिश के अलर्ट, जानिए बाकी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली एयर क्वालिटी की बात करें तो दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 'खराब' श्रेणी में है। अगले कुछ दिनों तक इसके 'खराब' श्रेणी में बने रहने की उम्मीद है।

DELHI weather update

Weather Update: दिल्ली में एक बार फिर से सर्द हवाओं के साथ ठंडी बढ़ गई है। रविवार को दिल्ली में बारिश के अलर्ट भी जारी किए गए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में बारिश के निशान देखे गए हैं और रविवार को बारिश होने की संभावना है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में हवा की दिशा में बदलाव के कारण रविवार को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि महीने के बाकी दिनों में तेज बारिश की कोई गतिविधि नहीं होने की उम्मीद है। आईएमडी के मुताबिक सफदरजंग जो शहर का बेस स्टेशन है, ने जनवरी में अब तक सात दिनों के लिए 'निम्न' बारिश दर्ज की है।

दिल्ली में आज और कल कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में आज और कल कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में आज तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार 28 जनवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहेगा। वहीं रविवार 29 जनवरी की बात की जाए तो दिल्ली में इस दिन न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। रविवार को दिल्ली में बारिश के भी अलर्ट हैं। दिल्ली में 30 जनवरी को भी तापमान में बढ़त देखने को मिलेगी। 30 जनवरी को बादल छाए रहने की संभावना है।

इन राज्यो में भी होगी बारिश

इन राज्यो में भी होगी बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान में शुक्रवार को कहा गया कि अगले 24 से 48 घंटों में बादल छाए रहेंगे और उत्तर और मध्य गुजरात के कुछ हिस्सों में बेमौसम बारिश होगी। अहमदाबाद मौसम केंद्र प्रभारी डॉ. मनोमा मोहंती ने बताया कि गुजरात के कुछ हिस्सों में शीतलहर से थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन पश्चिमी क्षेत्र और कच्छ अभी भी इसकी चपेट में रहेगी। मनोमा मोहंती बोलीं कि अहमदाबाद में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और गांधीनगर में 12 डिग्री दर्ज किया गया और अगले 24 घंटों में इन शहरों में न्यूनतम तापमान क्रमश 16 और 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बादल छाए रहने की भविष्यवाणी करते हुए, मोहंती ने कहा कि शुष्क हवा नमी की वजह से पाटन, बनासकांठा, साबरकांठा, अरावली, दाहोद, खेड़ा और अहमदाबाद जैसे जिलों में बेमौसम बारिश की संभावना है।

इन राज्यों में भी दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

इन राज्यों में भी दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग ने कहा है कि 29-30 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर श्चिमी विक्षोभ की वजह से भारी बारिश या बर्फबारी देखी जा सकती है। 29 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के सुदूर इलाकों में ओलावृष्टि होगी। उत्तराखंड में भी 29 और 30 जनवरी को ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में भी 29 और 30 जनवरी को ओलावृष्टि की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+