दिल्ली में 2 दिनों बाद आने वाला है मानसून, इन 5 राज्यों में होगी बारिश, जानें मौसम पर हर अपडेट

Weather Update: दिल्ली में 2 दिनों बाद आने वाला है मानसून, इन 5 राज्यों में होगी बारिश, जानें मौसम पर हर अपडेट

नई दिल्ली, 25 जून: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि सोमवार 27 जून तक दिल्ली में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत हो जाएगी। आईएमडी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जून में भीषण गर्मी की लहर का सामना किया है और पूर्वानुमानित बारिश दिल्ली वासियों के लिए राहत लेकर आएगी। इसी के साथ मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि दिल्ली में शनिवार को में तापमान में गिरावट जारी रहने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मेघालय, केरल, कर्नाटक जैसे राज्यों में बारिश होने की बात कही है। हालांकि केरल, कर्नाटक जैसे दक्षिण भारत राज्यों में पहले से लगातार बारिश हो रही है।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi में दस्तक देने वाला है Monsoon, इन राज्यों के लिए Alert जारी | वनइंडिया हिंदी
    कैसा रहेगा आज दिल्ली में मौसम?

    कैसा रहेगा आज दिल्ली में मौसम?

    भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में आज तापमान में गिरावट हो सकती है। आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। जबकि, दिल्ली में शुक्रवार को मौसम साफ रहा।

    उत्तर-पश्चिम भारत बढ़ेगी गर्मी

    उत्तर-पश्चिम भारत बढ़ेगी गर्मी

    मौसम कार्यालय ने संकेत दिया है कि अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है, इसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा।

    जानिए किन-किन राज्यों में होगी बारिश

    जानिए किन-किन राज्यों में होगी बारिश

    अगले 24 घंटों के दौरान, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ और एक स्थान पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

    झारखंड-बिहार में भी होगी बारिश

    झारखंड-बिहार में भी होगी बारिश

    पूर्वोत्तर भारत के बाकी हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल, आंतरिक ओडिशा, केरल, लक्षद्वीप, झारखंड के कुछ हिस्सों, पूर्वी बिहार और दक्षिण गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। दक्षिण मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश संभव है। पश्चिमी हिमालय की पहाड़ियों सहित उत्तर पश्चिमी भारत का मौसम शुष्क रहेगा। उत्तर पश्चिमी भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों के तापमान में और वृद्धि हो सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+