Weather update: दिल्ली का चढ़ेगा पारा लेकिन कई राज्यों में भारी बारिश का Alert जारी
नई दिल्ली, 29 मई। देश में मौसम की उठापटक जारी है। कभी गर्मी और कभी सर्दी ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है तो वहीं दूसरी ओर एक बार फिर से दिल्ली में पारा चढ़ने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि आज दिल्ली में पारा 41 डिग्री के आस-पास रह सकता है और लोगों को उमस का सामना कर पड़ सकता है लेकिन लोगों को 'लू' का सामना नहीं करना पड़ेगा।
Recommended Video

मालूम हो कि केरल में मानसून फिलहाल नहीं पहुंचा है, पहले कहा जा रहा था कि ये 27 मई को वहां दस्तक दे देगा लेकिन अब इसके 30 मई के पास पहुंचने के आसार नजर आ रहे हैं। फिलहाल दक्षिण भारत में प्री-मानसून गतिविधियां चालू ही रहेंगी। मौसम विभाग ने आज कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और आंध्रा में हल्की से तेज बारिश होने की आशंका को व्यक्त किया है इसलिए इन राज्यों में अलर्ट जारी किए गए हैं।

तो वहीं पश्चिमी विक्षोभ के चलते आज बिहार, झारखंड,एमपी, छत्तीसगढ़,यूपी और उत्तराखंड में भी बारिश होने के आसार हैं। इन राज्यों में बारिश के साथ-साथ ठंडी हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने आज मेरठ, मोदीनगर, किठौर, गढ़मुक्तेश्वर, पिलखुआ, हापुड़, गुलाटी में बारिश की आशंका को व्यक्त किया है और कहा है कि इस दौरान 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। तो वहीं बिहार के वैशाली, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया में भी बारिश हो सकती है।

तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, केरल के कुछ हिस्सों, लक्षद्वीप ,दक्षिण तटीय में हल्की से मध्यम बारिश और उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में तेजी के साथ बारिश हो सकती है, जबकि ओडिशा और तेलंगाना में आज मेघ के बरसने के आसार हैं।


Click it and Unblock the Notifications
