Weather: महाराष्ट्र में रेड अलर्ट,आंध्र में बाढ़ की चेतावनी, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट
Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले पांच दिनों के लिए मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है क्योंकि कई राज्य भारी मानसूनी बारिश से जूझ रहे हैं।
आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा में भारी बारिश होगी। वहीं बाढ़ प्रभावित हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में भी कोई राहत नहीं मिलती दिख रही है।

जानिए किन-किन राज्यों में कब होगी बारिश
- 22-23 जुलाई के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
Recommended Video
-वहीं 22-24 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में बारिश होगी।
- 22 जुलाई को पंजाब और हरियाणा में बारिश होगी। 23-25 जुलाई के दौरान पश्चिमी राजस्थान में, 24 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और 25 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। 22 जुलाई को उत्तराखंड में में बहुत भारी वर्षा होने की भी संभावना है।
-मध्य भारत में अगले 5 दिनों के दौरान हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। आज पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ में भी बहुत भारी बारिश हो सकती है।
-अगले 5 दिनों के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात के घाट क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं कुछ जगहों पर लगातार बारिश होगी। अगले 24 घंटों के दौरान मुंबई में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।
-आने वाले 5 दिनों के दौरान केरल, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 22-24 जुलाई को तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।
-25 जुलाई को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में बारिश होगी। आंध्र प्रदेश के अधिकारियों ने गोदावरी नदी के बढ़ते जल स्तर पर बाढ़ की चेतावनी जारी की है।
-22-24 जुलाई के दौरान ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। 22-24 जुलाई के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
-22 जुलाई यानी आज को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 22 से 25 जुलाई को असम और मेघालय में और 23 से 25 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश में बारिश होगी।












Click it and Unblock the Notifications