Weather Update: दिल्ली में साफ नहीं हो रही हवा, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम
Weather Update: दिल्ली में आज सुबह का न्यूनतम तापमान 15.05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम साफ रहने की संभावना है। जबकि अधिकतम तापमान 26.04 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। वहीं कल यानि शनिवार के मौसम की बात करें को न्यूनतम तापमान 21.25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 28.39 सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिल्ली में वायु गुणवत्ता की बात करें तो AQI (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 251.0 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। खराब हवा की वजह से बच्चों और अस्थमा के मरीजों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। यही वजह है कि सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों के लिए घर के अंदर रहने की चेतावनी दी जाती है।

दिल्लीवासियों की सुबह धुंध की घनी चादर के साथ हुई। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक्यूआई 328 दर्ज किया गया जोकि बहुत ही खराब की श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने बताया कि शनिवार को दिल्ली का वायु सूचकांक सुबह 9 बजे 422 पर पहुंच गया, जिसमें आनंद विहार सहित कई स्थानों पर 450 से ऊपर चला गया। इसके अलावा, स्विस कंपनी के ऐप IQAir के अनुसार, दिल्ली का वायु सूचकांक सुबह 9 बजे खतरनाक श्रेणी में 493 पर पहुंच गया था।
पिछले कई दिनों से दिल्ली की हवा चिंता का विषय बनी हुई है। दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार की ओर से कई कदम उठाए जा रहे हैं लेकिन कुछ खास राहत नहीं मिल रही है।
स्काइमेट के अनुसार कमजोर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पहाड़ों पर सक्रिय है, जिसकी वजह से दिल्ली के तापमान में इजाफा हुआ है। इसके जाते ही उत्तर पश्चिमी हवाएं पहाड़ से सीधा मैदानी इलाकों में आएंगी, जिसके बाद तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग की मानें तो सोमवार से पारा गिर सकता है।
मौसम विभाग की ओर से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, यूपी, उत्तराखंड के लिए कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा तमिलनाडु, केरल के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications