Weather Today: दिल्ली में कड़ाके की सर्दी के बीच आज भी बारिश के आसार, उत्तर भारत में शीतलहर को लेकर अलर्ट
Weather Today Forecast: पश्चिमी विक्षोभ ने पूरे उत्तर भारत को अपनी चपेट में ले लिया है, जिसकी वजह से कश्मीर में भारी बर्फबारी हुई और दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश देखी गई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 30 दिसंबर तक जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया है।
दिल्ली में भी आज रविवार 29 दिसंबर को बारिश की संभावना है। बीते दो दिनों दिल्ली के कई हिस्सों में लगातार बारिश हुई। दिल्ली में 15 साल में दिसंबर में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई, दिन का तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

चंडीगढ़ में बारिश और ओलावृष्टि ने अधिकतम तापमान को 15.9 डिग्री सेल्सियस तक कम कर दिया है। जबकि राजस्थान में घने कोहरे और बारिश ने ठंड को और बढ़ा दिया और दृश्यता बाधित हुई। आईएमडी ने उत्तर भारत में शीत लहर और कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है।
Weather Updates: देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम?
🔵 जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में आज भी बर्फबारी की संभावना है। उत्तराखंड में छिटपुट बारिश और बर्फबारी होगी। हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और दिल्ली के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि होने के भी आसार हैं। पिछले 24 घंटे में दिल्ली, हरियाणा और मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई है।
🔵 पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, केरल और दक्षिण कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
🔵 अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी हिमालय में बारिश और बर्फबारी जारी रहेगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
🔵 केरल, लक्षद्वीप, पश्चिमी मध्य प्रदेश और मध्य उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश संभव है। पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की ओर चला जाएगा और 29 दिसंबर से पहाड़ों के साथ-साथ देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ हो जाएगा। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी।












Click it and Unblock the Notifications