Weather Today: कड़ाके की ठंड का सिलसिला जारी, कई राज्यों में आज होगी बारिश, देशभर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Today Forecast: उत्तर भारत घना कोहरा और शीतलहर की चपेट में है। जम्मू-कश्मीर से लेकर दिल्ली तक कड़ाके की ठंड का सिलसिला जारी है। रविवार को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में ठंड, कोल्डवेव के साथ-साथ बारिश के भी आसार हैं।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तर मध्य प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, बिहार, और असम के कुछ इलाकों में बेहद घना कोहरा छाया रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज बहुत ज्यादा ठंड होगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के राज्यों के लिए शीतलहर को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Weather Today Forecast

अब दक्षिण भारत में भी ठंड पड़ने लगी है। कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, और उत्तर तमिलनाडु के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

Weather Rain Alert: किन-किन राज्यो में होगी बारिश?

  • जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और लद्दाख में आज (05 जनवरी) से 06 6 जनवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। बर्फबारी के साथ ही कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी होगी।
  • हिमाचल प्रदेश में आज (05 जनवरी) और 06 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभावना है। वहीं उत्तराखंड में भी आज और 6 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।
  • पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में आज और 06 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। दिल्ली-एनसीआर और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज और 6 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है।
  • वहीं उत्तर पश्चिम भारत में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान और अधिक बढ़ने वाला है। वहीं इसमें 2 से 4 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। दिल्ली में तापमान और ज्यादा गिरेगा।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+