Weather: दिल्ली, यूपी, बिहार में आज भी बरसेंगे बादल, हिमाचल में हुई बर्फबारी, अलर्ट जारी

नई दिल्ली, 21 सितंबर। देश के कई राज्यों में मानसूनी बारिश ने आफत पैदा कर रखी है, लगातार हो रही बारिश की वजह से कई जगहों पर जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज भी कई राज्यों में भारी बारिश होने का अनुमान है और कल की तरह आज भी कई जगहों पर अलर्ट जारी किया गया है।

आज भी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे

आज भी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे

आईएमडी ने आज भी दिल्ली के कई इलाकों में बारिश होने का अंदेशा जताया है, उसने कहा है कि आज दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बरसात होगी। दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है।

उत्तराखंड, बिहार, झारखंड में आज भी बारिश होने के आसार

उत्तराखंड, बिहार, झारखंड में आज भी बारिश होने के आसार

तो वहीं यूपी, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड में आज भी बारिश होने के आसार हैं तो वहीं ओडिशा में आज भी Yellow Alert जारी किया गया है। राजस्‍थान में आज हल्की बारिश हो सकती है तो गुजरात और महाराष्ट्र में भी आज हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं और कहा है कि कहीं-कहीं बारिश के साथ बिजली भी चमक सकती है।

ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई है

ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई है

जबकि दिल्ली के अलावा हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर में भी बादल बरसेंगे तो वहीं हिमाचल में कल मौसम ने करवट ली है। मनाली और राजधानी शिमला में कल बारिश हुई है तो वहीं ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई है, जिससे मौसम में ठंडक हुई है। विभाग का कहना है कि सितंबर के अंतिम सप्ताह तक अब तापमान में गिरावट होगी।

दक्षिण में भी बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं

दक्षिण में भी बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं

तो वहीं दक्षिण में भी बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं। कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना में भी हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं केरल और पूर्वोत्तर में बरसात हो सकती है।

तेज बारिश होने की आशंका

तेज बारिश होने की आशंका

जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम , झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, कोंकण-गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र में हल्की से तेज बारिश होने की आशंका व्यक्त की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+