Weather: दिल्ली-NCR में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, कई राज्यों में Yellow Alert, जानिए हर अपडेट
नई दिल्ली, 25 सितंबर। देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने आफत पैदा की हुई है, हालांकि मानसून अपने अंतिम दौर में हैं लेकिन एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से देश के कई राज्यों में भारी बरसात हो रही है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दिल्ली-एनसीआर समेत देश के बहुत सारे राज्यों में आज मौसम बिगड़ा ही रहेगा और जमकर बारिश देखने को मिलेगी।
Recommended Video

दिल्ली-एनसीआर में आज भी होगी बारिश
गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर पिछले कई दिनों से भारी बारिश की गिरफ्त में है और आज भी यहां राहत नहीं मिलने वाली है। आईएमडी ने आज दिल्ली-एनसीआर, यूपी, उत्तराखंड, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, हिमाचल और बंगाल में बारिश होने की आशंका व्यक्त की है और इसलिए उसने यहां पर Yellow Alert जारी किया है।

मौसम विभाग ने यहां अलर्ट जारी किया
मौसम विभाग ने 26 सितंबर तक उत्तराखंड में भारी बारिश होने की आशंका को व्यक्त किया था। तो वहीं अगले 48 घंटों के लिए पश्चिमी यूपी और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है तो वहीं हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान और गुजरात में मध्यम बारिश की आशंका है तो वहीं कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल में भी हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

हल्की बारिश होने के आसार
तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर राजस्थान, दिल्ली एनसीआर के कुछ हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, पंजाब, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ , कोंकण-गोवा, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

बंगाल की खाड़ी में एक ताजा लो प्रेशर एरिया बन रहा
स्काईमेट ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में एक ताजा लो प्रेशर एरिया बन रहा है इसलिए कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका बनी हुई है। उसने कहा है कि ये सभी मॉनसून सिस्टम जो बन रहे हैं वो मध्य प्रदेश को क्रॉस करते हुए आगे बढ़ेंगे और इसलिए अगले 48 घंटों के अंदर यहां पर भारी बारिश देखने को मिल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications