Weather Report: यूपी-एमपी-बिहार में हो सकती हैं बारिश, ठिठुरन बढ़ेगी
नई दिल्ली| दिल्ली में बुधवार सुबह सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आईये जानते हैं दिल्ली के आस-पास के राज्यों के मौसम का हाल...

उप्र : उप्र में धूप, ठंड से राहत
लखनऊ| उत्तर प्रदेश में भी कई जगहों पर बारिश के आसार है और लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है।

एमपी में भी हो सकती है बारिश
भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य की राजधानी भोपाल सहित इसके कई हिस्सों में बुधवार सुबह बदली छाई रही। सर्द हवाएं चल रही हैं। अगले 24 घंटों में गरज के साथ हल्की फुहारें पड़ने व कोहरा छाने की संभावना है।

दिल्ली
नई दिल्ली| दिल्ली में बुधवार सुबह सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिनभर आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार जताए हैं और कहा है कि सुबह हल्की धुंध थी, लेकिन दोपहर को धूप रहेगी और मौसम सुहावना रहेगा।

बिहार में बूंदाबांदी
पटना। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार को हल्के बादल छाए हुए हैं। सुबह हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों में तापमान गिरने और दक्षिणी व मध्य बिहार में बादल छाए रहने के अनुमान जताए हैं।

हिमाचल प्रदेश
शिमला। हिमाचल प्रदेश के मनमोहक पर्यटन स्थल मनाली और शिमला के ऊपरी हिस्सों जैसे कुफरी, नरकंडा, जुब्बल और कोटखाई में मंगलवार को हिमपात हुआ था जिसका असर बुधवार को भी दिखा। मौसम विभाग ने कहा कि बड़े पैमाने पर हिमपात और बारिश के साथ-साथ राज्य में ज्यादातर स्थानों पर तापमान हिमांक से नीचे रहा।












Click it and Unblock the Notifications