Weather Report: बारिश ने बढ़ाई सर्दी, परेशान उत्तर भारत
नई दिल्ली| दिल्ली में शुक्रवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण 48 रेलगाड़ियों के परिचालन में देरी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह दृश्यता 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई। उत्तर रेलवे के अनुसार, कोहरे के कारण 31 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं, जबकि 17 का समय बदला गया है और पांच को रद्द कर दिया गया है।
आईये जानते हैं दिल्ली के आस-पास के राज्यों के मौसम का हाल...

उत्तर प्रदेश
लखनऊ| उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित सूबे के अन्य हिस्सों में सुबह से ही कोहरे का असर दिखाई दे रहा है। कोहरे की वजह से रेल व सड़क यातायात पर असर पड़ा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक मौसम का यही रुख बने रहने का अनुमान जताया है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के मुताबिक, मौसम में बदलाव का दौर अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा। कभी कोहरे और कभी आंशिक तौर पर बदली का असर दिखाई देगा।

मध्य प्रदेश
भोपाल| मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में शुक्रवार सुबह छाए कोहरे के साथ चल रही सर्द हवाओं ने ठिठुरन और बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में घना कोहरा छाने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तरी हिस्से में हवाओं का ऊपरी चक्रवात बन गया है, वहीं अरब सागर से आ रही नमी के चलते बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है। ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, टीकमगढ़, सतना, रीवा, पन्ना आदि जिलों में गरज के साथ बौछारें भी पड़ सकती है। पाला पड़ने का भी अनुमान है।

दिल्ली
नई दिल्ली| उत्तर रेलवे के अनुसार, दिल्ली की तरफ आ रही 56 रेलगाड़ियां अपने नियत समय से देरी से चल रही हैं, जबकि चार के समय को बदला गया है। तीन रेलगाड़ियों को रद्द किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया, "दिनभर हल्के बादल घिरे रहेंगे या कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।"सुबह हल्का कोहरा छाया रहा और 8.30 बजे दृश्यता 400 मीटर और आद्र्रता 90 फीसदी दर्ज की गई।

बिहार में सुबह कोहरा, दिन में धूप
पटना। बाद धूप निकलने का अनुमान जताया है। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रभारी निदेशक आर. क़े गिरी ने बताया, "बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में सुबह कोहरा छाया रहा, दोपहर में धूप निकलने की उम्मीद है। इस दौरान पछुआ हवा भी चलेगी, जिसकी रफ्तार चार-पांच किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। यह स्थिति अगले चार दिनों तक बनी रहेगी।"

जम्मू-कश्मीर
श्रीनगर| कई हिस्सों में शुक्रवार सुबह छाए कोहरे के साथ चल रही सर्द हवाओं ने ठिठुरन और बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में घना कोहरा छाने का अनुमान जताया है।












Click it and Unblock the Notifications