अगले तीन दिनों में राजस्थान में होगी तेज बारिश, मिलेगी गर्मी और लू से राहत

देश के कई हिस्सों में बारिश ने तपती गर्मी से राहत दिलाई है। उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड समेत महाराष्ट्र-राजस्थान में भी मॉनसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान में आने वाले तीन दिनों में बारिश हो सकती है।

Monsoon

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में बारिश ने तपती गर्मी से राहत दिलाई है। उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड समेत महाराष्ट्र-राजस्थान में भी मॉनसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान में आने वाले तीन दिनों में बारिश हो सकती है। बारिश से लोगों को आने वाले दिनों में गर्मी और लू से राहत मिलेगी।

हो सकती है हल्की-फुल्की बारिश

हो सकती है हल्की-फुल्की बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में राजस्थान के लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। राजस्थान में अगले तीन दिन बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर इलाकों में हल्की और कहीं-कहीं ठीक-ठाक बारिश होने से लोगों को धूप और लू से राहत मिलेगी। विभाग के अनुसार 15 से 20 जून के बीच राजस्थान में मॉनसून पहुंच सकता है।

इस कारण देर से आएगा मॉनसून

इस कारण देर से आएगा मॉनसून

इससे पहले प्री-मॉनसून बारिश से प्रदेश में तापमान गिर सकता है। विभाग का कहना है कि अगर मॉनसून अपनी मौजूदा रफ्तार से आगे बढ़ेगा तो ये 25 या 26 जून तक जयपुर पहुंच सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार मॉनसून में अच्छी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अनुसार ज्यादा गर्मी पड़ने के कारण हवा में नमी कम हो गई है, जिसके कारण मॉनसून को प्रदेश पहुंचने में देरी हो रही है। आमतौर पर 10 जून के आसपास मॉनसून की झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल जाती है।

महाराष्ट्र में अगले चौबीस घंटे में आएगा मॉनसून

महाराष्ट्र में अगले चौबीस घंटे में आएगा मॉनसून

राजस्थान में पिछले चौबीस घंटे से बारिश से मौसम सुहावना हो रही है। जल्द ही मॉनसून के पहुंचने से लोगों को गर्मी से राहत मिल जाएगी। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल मॉनसून अगले 24 घंटे में महाराष्ट्र पहुंच सकता है। मुंबई में पिछले काफी दिनों से परेशानी हो रही है, जिससे लोगों की रोजाना की जिंदगी प्रभावित हो रही है। बीएमसी ने मॉनसून से निपटने के लिए सभी कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी है।

ये भी पढ़ें: सावधान: दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में आज आफत बन सकता है तूफान, अलर्ट जारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+