चिलचिलाती गर्मी से परेशान लोगों को राहत देगी ये खबर

दिल्ली में मौसम खुशगवार है लेकिन देश के कई हिस्सों में अब भी गर्मी का रिकॉर्ड टूट रहा है। जानें क्या है मौसम का हाल।

नई दिल्ली। फिलहाल पूरा देश गर्मी की मार झेल रहा है। गर्म हवाओं के कारण लोग दिन में घर से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं और फिर रात की उमस से नींद हराम है। देश के कई इलाकों में गर्मी 50-50 सालों के रिकार्ड तोड़ रही है। हालांकि दिल्ली के मौसम थोड़ा राहत भरा है।

मौसम का हाल: गर्मी की मार झेल रहे यूपी में जल्द हो सकती है बारिश, दिल्ली में मौसम खुशगवार Weather Report: many states reel under heatwave

17 मई को दिल्ली में सुबह का तापमान ही 28.4 डिग्री सेल्सियस से शुरु हुआ। हालांकि 16-17 मई की देर रात हुई हल्की बूंदा बांदी के चलते मौसम कम गर्म रहा। सुबह 8.30 बजे आद्रता 52 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि ऐसी परिस्थितियां बन रही हैं कि 17-18 मई के दौरान शहर के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने के साथ-साथ बारिश भी हो सकती है।

टूटा 55 साल का रिकॉर्ड

एक अधिकारी ने कहा कि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। 16 मई को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 41.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

गौरतलब है कि सोमवार को झारखंड की राजधानी रांची में पारा 43.2 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा। इसके साथ ही 55 साल का रिकार्ड टूट गया। आंकड़े बताते हैं कि इससे पहेल 30 मई 1962 को 43.1 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचा है। दूसरी ओर बिहार स्थित गया अब भी सबसे गर्म शहर बना हुआ है। यहां अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बात उत्तर प्रदेश की करें तो यहां भी हालात बेहद खराब है। राजधानी लखनऊ के साथ साथ गोरखपुर,बस्ती, फैजाबाद,कानपुर समेत तमाम शहरों में गर्मी चरम पर है। मौसम विभाग की संभावना है कि यहां 17 और 18 मई को हल्की बूंदाबांदी के चलते मौसम सामान्य रह सकता है।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+