Weather Report: यूपी-एमपी में निकली धूप लेकिन दिल्ली में छाये बदरा
नई दिल्ली| दिल्ली में गुरुवार सुबह हल्की धुंध रही, जिसकी वजह से 24 रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से पीछे चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में बदली छाएगी। उत्तर रेलवे ने कहा कि सुबह में दृश्यता 500 मीटर थी, जिसकी वजह से दिल्ली आने वाली 24 रेलगाड़ियों का परिचालन प्रभावित हुआ व एक रेलगाड़ी रद्द करनी पड़ी।
आईये जानते हैं दिल्ली के आस-पास के राज्यों के मौसम का हाल...

उत्तर प्रदेश में तेज धूप
लखनऊ| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व सूबे के अन्य हिस्सों में बुधवार सुबह से ही तेज धूप है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 फरवरी को सूबे में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के मुताबिक, दिन में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज किए जाने का अनुमान है। राज्य में 28 फरवरी को बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं।

मध्य प्रदेश में मौसम साफ
भोपाल। राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में शुक्रवार सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन ठिठुरन बनी हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कई इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है। कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई बर्फबारी की वजह से मप्र में ठिठुरन बनी हुई है। राज्य में दिन की अपेक्षा रातें सर्द बनी हुई हैं। बीते 24 घंटों के दौरान रीवा और सागर संभाग में कहीं-कहीं बारिश हुई।

दिल्ली में बूंदाबांदी के आसार
नई दिल्ली| दिल्ली में बुधवार सुबह बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने शहर के कुछ हिस्सों में दिन में बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है। सुबह के समय मौसम गर्म रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिहार के तापमान में इजाफा
पटना| बिहार में राजधानी पटना सहित अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार को आसमान साफ है तथा मौसम सुहावना बना हुआ है। इस बीच तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाने का अनुमान जताया है। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तामपान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश में आज धूप निकली जिससे लोगों को राहत हुई। कल शिमला से 250 किलोमीटर दूर कल्पा राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 11 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।












Click it and Unblock the Notifications