Weather Report: दिल्ली-NCR में आज भी हो सकती है बारिश, 80 ट्रेनें लेट
नई दिल्ली | बिहार में राजधानी पटना तथा आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार सुबह खिली हुई धूप निकली, जिससे ठंड से थोड़ी राहत मिली है लेकिन दिल्ली में बारिश होने से गलन वाली सर्दी वापस लौट आयी है। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दो दिन ऐसे ही रहने वाले है।
आईये जानते हैं दिल्ली, बिहार के आस-पास के राज्यों के मौसम का हाल...

उप्र : लखनऊ में बारिश, ठंड बढ़ी
लखनऊ| जम्मू एवं कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर प्रदेश में भी हो रहा है। राजधानी लखनऊ में पिछले 24 घंटे से रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों तक यह रुख बरकरार रहने की संभावना है।

पंजाब और हरियाणा
पंजाब और हरियाणा में भी ठंड का प्रकोप जारी है। धुंध की वजह से सड़क यातायात पर असर पड़ा है।

दिल्ली
नई दिल्ली| दिल्ली-NCR में आज भी हो सकती है बारिश जिसके कारण देशभर में कोहरे से 80 ट्रेनें लेट चल रही हैं और 96 ट्रेनें रद्द करनी पड़ी हैं।

बिहार में खिली धूप
पटना। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह धूप निकली और तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों में मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होने तथा तापमान में भी वृद्धि का अनुमान जताया है। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस, गया का 8.4 डिग्री, भागलपुर का 11.4 डिग्री तथा पूर्णिया का 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में फिर बर्फबारी हुई और निचले इलाकों में दिन भर बारिश होती रही। इससे तापमान में कमी आई है।












Click it and Unblock the Notifications