मौसम: अगले कुछ घंटों में देश के कई हिस्सों में भारी बारिश

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में बुधवार शाम को भारी बारिश का अनुमान जाहिर किया है। देश के जिन हिस्सों में बारिश का अनुमान है उनमे पूर्वी यूपी, मेघालय, असम, अरुणाचल, सिक्किम के कुछ हिस्से शामिल हैं। इसके अलावा उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, गोवा और कर्नाटक के तटीय इलाकों में बरिश हो सकती है।

अगले 24 घंटे भारी बारिश के आसार

अगले 24 घंटे भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग ने भारी बारिश के अनुमान को देखते हुए देश के 6 राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार में भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 13 जुलाई तक रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा उत्तराखंड, सिक्किम, असम में बारिश का अनुमान दिया है। अगले 24 घंटे में मुंबई के आसपास भारी बारिश होने की संभावना है।

कल भी कई राज्यों में अलर्ट

कल भी कई राज्यों में अलर्ट

बुधवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम एंड त्रिपुरा, कोंकण एंड गोवा और कोस्टल कर्नाटक में भारी से भारी बारिश हो सकती है। जम्मू एंड कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ एंड दिल्ली, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, लक्षद्वीप, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी एंड कराईकल में भारी बारिश की संभावना है। 11 जुलाई को मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को भी देश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने का अनुमान है।

15 -16 जुलाई तक उत्तराखंड में बारिश रहेगी जारी

15 -16 जुलाई तक उत्तराखंड में बारिश रहेगी जारी

वहीं उत्तराखंड में बारिश के जनजीवन प्रभावित है। सामान्य तौर पर होने वाली 264.3 मिमी बारिश के मुकाबले 1 जुलाई से लेकर अभी तक 133.2 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। स्काईमेट वेदर के मुताबिक, अगले 48 घंटों में उत्तराखंड में बारिश की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ने वाली हैं। फिलहाल पंजाब से हरियाणा और उत्तर प्रदेश को कवर करते हुए एक ट्रफ (कम दबाव का क्षेत्र) पूर्वोत्तर भारत की ओर चल रहा है, जो तलहटी की ओर बढ़ेगा और इस क्षेत्र में बारिश की रफ्तार को गति देगा। इस ट्रफ लाइन की गति में बदलाव के परिणामस्वरूप 15 और 16 जुलाई तक उत्तराखंड में बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम को लेकर जारी किए गए अलर्ट के मुताबिक, मुख्य तौर पर उत्तराखंड के दक्षिणी जिले भारी से बहुत भारी बारिश से प्रभावित होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+