WEATHER: ओडिशा, आंध्र प्रदेश में चक्रवात और भारी बारिश की चेतावनी

Recommended Video

    Odisha, Andhra Pradesh में Cyclone DAYE से मचने वाली है भारी तबाही, हो जाए सतर्क | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। मौसम विभाग ने ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और चक्रवात की चेतावनी जारी की है। विभाग ने खासतौर से दक्षिण ओडिशा और आंध्र प्रदेश के उत्तरी इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है। साइक्लोन के आज रात ओडिशा के गोपालपुर से गुजरने की बात मौसम विभाग ने कही है। इससे गंजम, पुरी और खुर्दा जिले प्रभावित होंगे। आसपास के कई जिलों में भारी बारिश होगी। विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और आसपास के इलाकों पर बना दबाव का क्षेत्र पश्चिम की तरफ बढ़ गया है और गहरे दबाव में बदल गया है।

    बन रहा है भारी दबाव

    बन रहा है भारी दबाव

    मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और आसपास के इलाकों पर बना दबाव का क्षेत्र पश्चिम की तरफ बढ़कर यह ओडिशा में गोपालपुर के 300 किलोमीटर पर्व-दक्षिणपूर्व में केंद्रित है। दबाव तेज होकर चक्रवाती तूफान में बदलकर पश्चिम-उत्तरपश्चिम की तरफ बढ़ सकता है। यह गोपालपुर के निकट दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों के होकर गुजरेगा।

    ओडिशा में भारी बारिश

    मौसम विभाग ने कहा कि बुधवार से ही ओडिशा के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो रही है, वहीं अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतर स्थानों पर बारिश और आंधी भी आने की आशंका है, इसके बाद हालात में सुधार होगा। मौसम विभाग ने कहा कि दबाव की वजह से बालेश्वर, भद्रक, पुरी, गंजम, खोरधा, जगतसिंहपुर, कटक, केंद्रपाड़ा और जाजपुर जिलों में गुरुवार को भारी बारिश हुई। बुधवार से ही ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश हुई। गुरुवार को ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश हुई है।

    23 सितंबर से दिल्ली-NCR में फिर बारिश

    23 सितंबर से दिल्ली-NCR में फिर बारिश

    वहीं दिल्ली एनसीआर में एक और बार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 23-24 सिंतबर के बीच राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में जमकर बारिश हो सकती है। ऐसा बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र की वजह से होगा, विभाग ने लोगों को सचेत करते हुए कहा है कि हो सकता है कि बारिश का ये दौर एक हफ्ते भी चले जिसमें से 23-24 सितंबर को भारी से भारी बारिश की आशंका है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+