मौसम: शुक्रवार को दिल्ली रही सबसे गर्म, जैसलमेर में पारा 45.6 डिग्री पर पहुंचा
गर्मी और लू ने आम जन-जीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया है। उत्तर भारत के ज्यादातर शहरों में तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया है।
नई दिल्ली। लगातार चढ़ते पारे ने दिल्ली और उत्तर भारत को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया है। बढ़ रही गर्मी और लू ने आम जन-जीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया है। उत्तर भारत के ज्यादातर शहरों में तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया है।

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को दिन का मौसम गर्म रहा। राजधानी में ज्यादातर हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान में भी गर्मी से लोग बेहाल हैं। डॉक्टरों ने लोगों को गर्मी से बचने की सलाह दी है।
ओडिशा, पंजाब, हरियाणा भी गर्मी से बेहाल
राजस्थान के जैसलमेर शुक्रवार को राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। शहर में तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। राजस्थान के दूसरे शहर भी तेज गर्मी का सामना कर रहे हैं। पंजाब और हरियाणा में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। हरियाणा के हिसार में सबसे अधिक 42.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। ओडिशा भी चिलचिलाती धूप का सामना कर रहा है। राज्य में ज्यादातर जगहों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रिकॉर्ड किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले हफ्ते में दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में लू और तेज गर्मी का कहर जारी रह सकता है। वहीं अंडमान निकोबार, पश्चिम बंगाल और उत्तर-पूर्वी राज्यों में आने वाले दिनों में बारिश और ओले गिर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications