मौसम: दिल्ली, यूपी समेत इन राज्यों में बढ़ेगी गर्मी, उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी का अनुमान
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली, एनसीआर समेत कई राज्यों में आज से गर्मी बढ़ने की बात कही हैं। वहीं उत्तराखंड के ऊपरी हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। केरल और कुछ अन्य राज्यों में भी बारिश की संभावना है। बीते कुछ दिनों से दिल्ली में धूलभरी आंधी चल रही है लेकिन अब दिल्ली में आने वाले दिनों में फिर से तापमान बढ़ेगा।

Recommended Video
इन राज्यों में बढ़ेगी गर्मी
देश के कई हिस्सों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग का कहना है कि पहले से ही गर्मा का सामना कर रही राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत में गर्मी और बढ़ने वाली है। राजस्थान में अगले दो दिनों में गर्मी बढ़ने का अनुमान है। आज यानी 3 अप्रैल से उत्तर भारत में लू चलने लगेगी।मौसम विभाग ने दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत 10 राज्यों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, विदर्भ, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, राजस्थान, सौराष्ट्र, कच्छ को आज से हीट वेव का सामना करना पड़ेगा।
इन राज्यों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग ने एक और राजस्थान, तेलंगाना, यूपी, गुजरात समेत कई राज्यों में गरम हवाएं चलने का अनुमान जताया है। तोवहीं केरल, ओडिशा, प श्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश में कई जगहों पर बारिश के आसार भी बन रहे हैं। उत्तर-पूर्वी भारत और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की आसार हैं। जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और लद्दाख के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश हो सकती है।
उत्तराखंड में चार, पांच और छह अप्रैल को पर्वतीय हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। छह अप्रैल के बाद तेज बारिश का अनुमान है। चार अप्रैल को हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। पांच अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, देहरादून जिले में छींटे पड़ सकते हैं।
भारतीय मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक सेवन सिस्टर्स यानी कि अरुणाचल प्रदेश, असम, मिजोरम, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा में भारी बारिश के आसार हैं और इस वजह से आईएमडी ने यहां 'यलो अलर्ट' जारी किया है।












Click it and Unblock the Notifications