Weather Report: उत्तर भारत में कोहरे से हुआ गु़ड मार्निंग, संडे को भी सर्दी की छुट्टी नहीं

भोपाल| मध्य प्रदेश के विभिन्न इलाकों में रविवार को घने कोहरे और शीतलहर से जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कोहरे व शीतलहर का असर बरकरार रहने की संभावना जताई है। सुबह 10 बजे तक विभिन्न हिस्से में घना कोहरा छाया रहा, जिस कारण आवागमन प्रभावित हुआ। पहाड़ी इलाके में बर्फबारी के कारण ठंड में वृद्धि हुई है। दिन बढ़ने के साथ धूप निकली जिससे शीतलहर से थोड़ी राहत मिली है।

आईये जानते हैं एमपी के आस-पास के राज्यों के मौसम का हाल...

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

लखनऊ| उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित सूबे के अन्य हिस्सों में सुबह से ही कोहरे का असर दिखाई दे रहा है। हालांकि 12 बजे के बाद धूप निकलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक मौसम का यही रुख बने रहने का अनुमान जताया है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के मुताबिक, मौसम में बदलाव का दौर अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा। कभी कोहरे और कभी आंशिक तौर पर बदली का असर दिखाई देगा।

भोपाल

भोपाल

भोपाल| मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटों में राज्य में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं चंबल संभाग, ग्वालियर, शिवपुरी,टीकमगढ़, दतिया, सतना,रीवा, पन्ना और छतरपुर में सबसे अधिक ठंड पड़ने के आसार हैं। राजधानी भोपाल में रविवार को न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 7.5 डिग्री ,ग्वालियर का 10.3 डिग्री तथा जबलपुर का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है

दिल्ली

दिल्ली

नई दिल्ली| दिल्ली में रविवार सुबह मौसम सर्द रहा और घने कोहरे के कारण 60 रेलगाड़ियां अपने नियत समय से देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग ने दिन बढ़ने के साथ आसमान साफ होने के आसार जताए हैं।उत्तर रेलवे के अनुसार, 60 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं और 10 का समय बदला गया है। घने कोहरे के कारण एक को रद्द कर दिया गया है। वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 200 मीटर दर्ज की गई।

बिहार में सुबह कोहरा, दिन में धूप

बिहार में सुबह कोहरा, दिन में धूप

पटना। बाद धूप निकलने का अनुमान जताया है। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रभारी निदेशक आर. क़े गिरी ने बताया, "बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में सुबह कोहरा छाया रहा, दोपहर में धूप निकलने की उम्मीद है। इस दौरान पछुआ हवा भी चलेगी, जिसकी रफ्तार चार-पांच किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। यह स्थिति अगले चार दिनों तक बनी रहेगी।"

जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर

श्रीनगर| कई हिस्सों में शुक्रवार सुबह छाए कोहरे के साथ चल रही सर्द हवाओं ने ठिठुरन और बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में घना कोहरा छाने का अनुमान जताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+