Weather Report: दिल्ली-यूपी-बिहार में हो सकती है बूंदाबांदी

नई दिल्ली| दिल्ली में गुरुवार सुबह हल्की धुंध रही, जिसकी वजह से 24 रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से पीछे चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में बदली छाएगी। उत्तर रेलवे ने कहा कि सुबह में दृश्यता 500 मीटर थी, जिसकी वजह से दिल्ली आने वाली 24 रेलगाड़ियों का परिचालन प्रभावित हुआ व एक रेलगाड़ी रद्द करनी पड़ी।

आईये जानते हैं दिल्ली के आस-पास के राज्यों के मौसम का हाल...

उत्तर प्रदेश में बूंदाबांदी के आसार

उत्तर प्रदेश में बूंदाबांदी के आसार

लखनऊ| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और इसके आसपास के अन्य हिस्सों में गुरुवार तड़के बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राजधानी सहित कुछ अन्य इलाकों में बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। उप्र मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ और आसपास के इलाकों में बदली छाई रहेगी। लखनऊ और इससे सटे इलाकों के अलावा पूर्वाचल में भी बूंदाबांदी हो सकती है। विभाग ने बताया कि पहाड़ों पर हुई बर्फबारी की वजह से बारिश के आसार बन रहे हैं।

गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना

गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना

भोपाल। कश्मीर और पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के कारण मध्य प्रदेश में भी ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आागामी 24 घंटों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। राजधानी भोपाल में बुधवार सुबह से ही आसमान पर बादल छाए हुए हैं और कोहरे व सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम में आए बदलाव की वजह कश्मीर और पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी को बताया जा रहा है।

दिल्ली में बादल छाने की संभावना

दिल्ली में बादल छाने की संभावना

नई दिल्ली| दिल्ली में सुबह में हल्का कोहरा था। दोपहर के बाद आसमान में आंशिक रूप से बादल छाएंगे। मौसम विभाग ने कहा कि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

हल्की बदली छाई रही

हल्की बदली छाई रही

पटना। पटना व इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार सुबह हल्की बदली छाई रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने तथा कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में आज मौसम बिगड़ सकता है, भारी बारिश के आसार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+